बीडीके अस्पताल के ब्लड बैंक में रक्त की कमी, आमजन व संस्थाओं से रक्तदान की अपील
बीडीके अस्पताल के ब्लड बैंक में रक्त की कमी, आमजन व संस्थाओं से रक्तदान की अपील
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : चंद्रकांत बंका
झुंझुनूं : बीडीके अस्पताल के ब्लड सेंटर में रक्त की कमी को देखते हुए सोमवार को सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित किया जाएगा। अस्पताल प्रशासन ने आमजन, स्वयंसेवी संस्थाओं, महाविद्यालयों और सामाजिक संगठनों से अधिक से अधिक संख्या में रक्तदान कर मरीजों की मदद करने की अपील की है।
पीएमओ डॉ. जितेंद्र भाम्बू ने बताया कि अस्पताल में गंभीर एनीमिया से पीड़ित उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं (एचआरपी) तथा ट्रॉमा मरीजों को लगातार रक्त की आवश्यकता पड़ रही है। हाल ही में तीन गंभीर एनीमिया ग्रस्त प्रसूताओं को समय पर रक्त चढ़ाकर उनकी स्थिति स्थिर की गई।
ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. राकेश कुमार ने बताया कि वर्तमान में ए+, एबी+, एबी- और ओ- रक्त समूह का स्टॉक सीमित है, जबकि ओ+, बी+ और बी- की भी नियमित आवश्यकता बनी हुई है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के निर्देशानुसार प्रत्येक स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में एकत्रित रक्त का 50 प्रतिशत सरकारी ब्लड बैंक को उपलब्ध कराना अनिवार्य है।
अस्पताल प्रशासन ने नागरिकों से नियमित स्वैच्छिक रक्तदान कर जरूरतमंद मरीजों का जीवन बचाने में सहयोग करने का आह्वान किया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2292529


