झुंझुनूं में कालिका यूनिट ने महिलाओं को किया जागरूक, राजकॉप ऐप और हेल्पलाइन की दी जानकारी
झुंझुनूं में कालिका यूनिट ने महिलाओं को किया जागरूक, राजकॉप ऐप और हेल्पलाइन की दी जानकारी
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : चंद्रकांत बंका
झुंझुनूं : महिला सुरक्षा को लेकर झुंझुनूं पुलिस की कालिका यूनिट ने शहर के जमुना रेस्टोरेंट में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान कार्यरत महिलाओं और महिला ग्राहकों को राजकॉप सिटीजन ऐप के एसओएस व “नीड हेल्प” फीचर की जानकारी देकर मोबाइल में ऐप डाउनलोड कराया गया।
कालिका यूनिट की सुमन, सुभीता, मंजू, सीमा, सुनीता और सरोज ने बताया कि ऐप के एसओएस बटन से पुलिस को तत्काल लोकेशन भेजी जा सकती है। साथ ही महिलाओं को 1090, 1091, 181, 112, 1098 और 1930 जैसे महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी भी दी गई।
कार्यक्रम में महिलाओं को छेड़छाड़, पीछा करने या घरेलू हिंसा जैसी घटनाओं में तुरंत पुलिस से संपर्क करने के लिए प्रेरित किया गया। रेस्टोरेंट की महिला कर्मचारियों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इससे उनका आत्मविश्वास बढ़ा है और वे अन्य महिलाओं को भी जागरूक करेंगी।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2292530


