[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पूर्व भाजपा जिला उपाध्यक्ष जाकिर झुंझुनूंवाला बने जिला कांग्रेस प्रवक्ता


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

पूर्व भाजपा जिला उपाध्यक्ष जाकिर झुंझुनूंवाला बने जिला कांग्रेस प्रवक्ता

पूर्व भाजपा जिला उपाध्यक्ष जाकिर झुंझुनूंवाला बने जिला कांग्रेस प्रवक्ता

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : चंद्रकांत बंका

झुंझुनूं : प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा एवं जिला कांग्रेस अध्यक्ष रीटा चौधरी की सहमति से प्रदेश संगठन महामंत्री ललित तूनवाल द्वारा घोषित जिला कांग्रेस कमेटी में नूआ निवासी एवं जनहित एकता समिति के अध्यक्ष जाकिर झुंझुनूंवाला को जिला कांग्रेस का प्रवक्ता नियुक्त किया गया है।

जाकिर झुंझुनूंवाला पूर्व में भाजपा के जिला उपाध्यक्ष रह चुके हैं। बाद में उन्होंने भाजपा छोड़ कांग्रेस का दामन थामा। प्रखर वक्ता और समाजसेवी के रूप में पहचान रखने वाले झुंझुनूंवाला की नियुक्ति पर समर्थकों एवं क्षेत्रवासियों ने खुशी जताई।

नियुक्ति के बाद जाकिर झुंझुनूंवाला ने जिला कांग्रेस अध्यक्ष रीटा चौधरी से मुलाकात कर उनका आभार व्यक्त किया तथा आगामी नगर निकाय एवं पंचायत चुनावों की रणनीति पर चर्चा की। इस दौरान अमित खयालिया, हरलाल सिंह, समाजसेवी गुलजार फौजी, हिमांशु कौशिक, अनवर कायमसरिया सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने भी रीटा चौधरी का आभार जताया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini