विश्व हिन्दू परिषद और बजरंग दल का ‘नशा मुक्त भारत’ संकल्प कार्यक्रम आयोजित, युवाओं और मातृशक्ति ने ली शपथ
विश्व हिन्दू परिषद और बजरंग दल का 'नशा मुक्त भारत' संकल्प कार्यक्रम आयोजित, युवाओं और मातृशक्ति ने ली शपथ
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : शैलेंद्र पारीक
नवलगढ़ : विश्व हिन्दू परिषद, बजरंग दल एवं दुर्गा वाहिनी के तत्वावधान में रविवार को नगर के दो अलग-अलग स्थानों पर “नशा मुक्त हो युवा, नशा मुक्त हो भारत” अभियान के तहत भव्य नशा मुक्ति संकल्प कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में युवाओं, मातृशक्ति और कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर भाग लेते हुए नशामुक्त समाज और विकसित भारत के निर्माण का संकल्प लिया।
विश्व हिन्दू परिषद–बजरंग दल के कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखण्ड अध्यक्ष राम मोहन सेकसरिया ने की, जबकि मुख्य अतिथि पवन शर्मा रहे। कार्यक्रम का संचालन प्रखण्ड मंत्री सुरेश कुमावत ने किया। वहीं दुर्गा वाहिनी एवं मातृशक्ति के कार्यक्रम की अध्यक्षता खण्ड सह संयोजिका ममता सैनी ने की। मुख्य अतिथि ललिता शर्मा तथा विशिष्ट अतिथि मंजु देवी और संतोष सैनी रहीं। संचालन गुड़िया ने किया।
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लाइव संबोधन रहा, जिसे उपस्थित लोगों ने सामूहिक रूप से देखा और उनके साथ नशामुक्त भारत के निर्माण का संकल्प दोहराया। वक्ताओं ने युवाओं से नशे जैसी सामाजिक बुराई से दूर रहकर राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
इस अवसर पर सैकड़ों युवाओं, कार्यकर्ताओं, मातृशक्ति और दुर्गा वाहिनी की बहनों ने नशा मुक्त एवं सशक्त भारत के निर्माण में सक्रिय योगदान देने की शपथ ली। साथ ही घोषणा की गई कि बजरंग दल और दुर्गा वाहिनी की टीमें नगर एवं सेवा बस्तियों में घर-घर जाकर जनजागरूकता अभियान चलाएंगी और लोगों को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करेंगी।
कार्यक्रम के समापन पर सभी उपस्थित लोगों ने नशामुक्त राजस्थान और स्वस्थ समाज के निर्माण के लिए निरंतर जनजागरण अभियान चलाने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर जागृति चोटिया, स्वाति सेवका, श्वेता सेवका, भाविका, नरेश सैनी, अंशु सैनी, हेमंत व्यास, सूरज प्रकाश, भूमिका, लक्षिका, विनिका, मुस्कान, गार्गी, नेनु, यश रोहिला, कृष्ण रोहिला, वंश जांगिड़, अमृत कारगवाल, गणेश शर्मा, धीरज सैनी, विष्णु सैनी सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2292510


