[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

बारिश की फुहारों के बीच उल्लास से सजा ‘लहरिया-2026’, महिलाओं ने जमकर मनाया सावन उत्सव


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

बारिश की फुहारों के बीच उल्लास से सजा ‘लहरिया-2026’, महिलाओं ने जमकर मनाया सावन उत्सव

आलम ज्वैलर्स की स्पॉन्शरशिप में हुआ कार्यक्रम का भव्य आयोजन

झुंझुनूं : सावन की हल्की फुहारों और खुशनुमा मौसम के बीच जिला मुख्यालय स्थित जमुना रिसोर्ट में स्त्री शक्ति समूह की ओर से आयोजित ‘लहरिया-2026’ रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम उत्साह और उमंग के साथ संपन्न हुआ। आलम ज्वैलर्स कार्यक्रम के मुख्य स्पॉन्सर थे। जबकि अभिनंदन गारमेंट्स सहित अन्य भी सहयोगी के रूप में रहे। कार्यक्रम में शहर एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में महिलाओं ने पारंपरिक लहरिया साड़ी, लहरिया लहंगा-चुन्नी, सूट और अन्य राजस्थानी परिधानों में भाग लेकर सावन के रंग बिखेर दिए। कार्यक्रम की शुरुआत पारंपरिक स्वागत के साथ हुई।

बारिश की हल्की बूंदों के बीच महिलाओं ने जयपुर के प्रसिद्ध डीजे की धुनों पर जमकर नृत्य किया। ‘फ्लोर डांस इन लहरिया’ कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहा। जिसमें महिलाओं ने सामूहिक रूप से नृत्य कर पूरे माहौल को उत्साह से भर दिया। इसके अलावा विभिन्न फन गेम्स और मनोरंजक गतिविधियों ने भी सभी का खूब मनोरंजन किया। आयोजन के दौरान सावन में पीहर आई बेटियों और नई नवेली बहुओं का राजस्थानी परंपरा के अनुसार सिंधारा कर सम्मान किया गया।

परिसर में लगाए गए पारंपरिक झूलों का महिलाओं ने भरपूर आनंद लिया। वहीं सावन थीम पर बनाए गए सेल्फी पॉइंट पर भी महिलाओं ने यादगार तस्वीरें खिंचवाईं। स्वादिष्ट व्यंजनों से सजे फूड कॉर्नर ने भी सभी का ध्यान आकर्षित किया। इस अवसर पर महिला पुलिसकर्मियों ने महिलाओं को राज कॉप सिटिजन एप की जानकारी देते हुए इसकी उपयोगिता बताई। उन्होंने महिलाओं के मोबाइल फोन में एप डाउनलोड करवाकर इसके सुरक्षित एवं प्रभावी उपयोग की जानकारी भी दी।

इस मौके पर डॉ. मीना शेखावत, सुमन मील, ललित राठौड़, रविता झाझड़िया, डॉ. शालू टीबड़ा, सुनीता टीबड़ा, डॉ. शशि मरोलिया, संगीता पाटोदिया, मनीषा केडिया, सरोज बड़ाऊ, नैना शेखावत, सुनिता चौधरी, शशि नूनियां, मंजू कुमावत, डॉ. प्रियंका बुडानिया सहित स्त्री शक्ति समूह की अनेक सदस्य व शहर की महिलाएं मौजूद थींं। आयोजन का उद्देश्य महिलाओं को सामाजिक जुड़ाव, सांस्कृतिक संरक्षण और पारिवारिक मूल्यों को सशक्त करने का मंच उपलब्ध कराना रहा।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62