[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

निकाय व पंचायत चुनाव 2026: कांग्रेस ने झुंझुनूं में चुनावी तैयारियां तेज कीं, अमित ओला ने कार्यकर्ताओं से संगठित होने का किया आह्वान


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

निकाय व पंचायत चुनाव 2026: कांग्रेस ने झुंझुनूं में चुनावी तैयारियां तेज कीं, अमित ओला ने कार्यकर्ताओं से संगठित होने का किया आह्वान

निकाय व पंचायत चुनाव 2026: कांग्रेस ने झुंझुनूं में चुनावी तैयारियां तेज कीं, अमित ओला ने कार्यकर्ताओं से संगठित होने का किया आह्वान

झुंझुनूं : आगामी निकाय एवं पंचायत चुनाव-2026 को लेकर कांग्रेस ने झुंझुनूं विधानसभा क्षेत्र में चुनावी तैयारियां तेज कर दी हैं। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार मान नगर स्थित कांग्रेस कार्यालय में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी गिड़ानिया एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी झुंझुनूं के संयुक्त तत्वावधान में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, चुनावी रणनीति तय करने तथा संभावित उम्मीदवारों को लेकर व्यापक मंथन किया गया।

बैठक में दोनों ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों की कार्यकारिणी, मंडल अध्यक्ष, नगर कांग्रेस कमेटी, युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस, सेवादल, विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारी तथा पूर्व एवं वर्तमान जनप्रतिनिधियों ने भाग लिया।

आज से ही चुनावी तैयारी में जुटें कार्यकर्ता: अमित ओला

बैठक में विशेष रूप से उपस्थित झुंझुनूं विधानसभा उपचुनाव के कांग्रेस प्रत्याशी अमित ओला ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे आज से ही अपने-अपने वार्डों और पंचायतों में सक्रिय होकर संगठन को मजबूत करें। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सभी कार्यकर्ताओं की राय और सुझाव के आधार पर मजबूत एवं जीतने वाले उम्मीदवारों का चयन करेगी। संगठन की एकजुटता और कार्यकर्ताओं की मेहनत से निकाय एवं पंचायत चुनाव में बेहतर परिणाम प्राप्त किए जाएंगे।

प्रदेश नेतृत्व के निर्देशों से कराया अवगत

बैठक में विधानसभा उपचुनाव प्रभारी इस्लाम खान ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से जारी दिशा-निर्देशों की जानकारी देते हुए कार्यकर्ताओं से संगठनात्मक अनुशासन बनाए रखने और जनसंपर्क अभियान तेज करने का आग्रह किया। बैठक में चुनाव प्रबंधन, प्रचार-प्रसार, बूथ प्रबंधन तथा संगठनात्मक समन्वय को लेकर कार्यकर्ताओं से सुझाव भी लिए गए।

बड़ी संख्या में शामिल हुए कांग्रेस पदाधिकारी

बैठक में मंडल अध्यक्ष मुमताज अली, विजय सिंह, ताराचंद सैनी, राकेश राहड़, सुधेश, सुरेंद्र सिंह, वीरेंद्र भेड़ा, नाहर सिंह एवं जगदीश, नगर अध्यक्ष राजेंद्र कुमावत और पवन गाड़िया सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे।

इसके अलावा पूर्व चेयरमैन तैय्यब अली, पूर्व उपसभापति राकेश झाझड़िया, सुनील जानू, रामस्वरूप, श्यामलाल सैनी, जितेंद्र बड़सरा, राजा पूनिया, यूनुस अली, अब्दुल्ला अगवान, तैय्यब हुसैन, महेश महला, शुभकरण, मनफूल सिंह, आजम भाटी, सलीम चेजारा, जुबेर कुरैशी, जुबेर खोखर, तौफीक सैय्यद, संदीप बुडानिया, चांद मोहम्मद, दीपक चनानिया, विनोद चनानिया, आरिफ पठान, सिकंदर, पुष्पेंद्र सिंह, हवासिंह झाझड़िया, महेंद्र डारा, शिवपाल सिंह, इरफान कबाड़ी, मधु खन्ना, सावित्री झाझड़िया, उमराव सिंह, रवि झाझड़िया, बंटी सैनी, असलम लुहार, दाऊद कुरैशी, उमेद अली, रियाज चायल सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने पर जोर

गिड़ानिया ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सुमेर सिंह महला ने बैठक का विस्तृत प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए चुनावी तैयारियों की रूपरेखा साझा की। बैठक के अंत में झुंझुनूं ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अजमत अली ने सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।

बैठक में वक्ताओं ने एक स्वर में कहा कि संगठन की मजबूती, कार्यकर्ताओं की एकजुटता और जनता के बीच निरंतर सक्रियता ही आगामी निकाय एवं पंचायत चुनाव में कांग्रेस की सफलता का आधार बनेगी।

Related Articles