[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

नीट परीक्षा पास करने पर ग्रामीणों ने किया स्वागत


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़मलसीसरराजस्थानराज्य

नीट परीक्षा पास करने पर ग्रामीणों ने किया स्वागत

नीट परीक्षा पास करने पर ग्रामीणों ने किया स्वागत

मलसीसर : उपखंड क्षेत्र की झटावा ग्राम पंचायत के बास हरिपुरा उर्फ खनारा का बास गांव की बेटी ने नीट परीक्षा में शानदार प्रदर्शन कर पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। भूपेश नारनौलिया की पुत्री निहारिका नारनौलिया ने नीट-2026 की परीक्षा में अखिल भारतीय स्तर पर 606 अंक प्राप्त किए। एससी वर्ग में उन्होंने 191वीं रैंक हासिल कर माता-पिता और गांव का गौरव बढ़ाया है।

निहारिका की इस बड़ी उपलब्धि की खबर मिलते ही गांव में खुशी का माहौल बन गया। ग्रामीणों ने उनके घर पहुंचकर माल्यार्पण कर स्वागत किया और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। गांव वालों ने कहा कि निहारिका नारनौलिया की मेहनत और लगन से क्षेत्र की बेटियों को भी आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी।

इस सम्मान समारोह में बहुजन समाज पार्टी के वरिष्ठ नेता संभाग प्रभारी राजेन्द्र कुमार नारनौलिया, नितिका कुमार नारनौलिया, विमला रानी ‘रमेश नारनौलिया, जयराम सिंह नारनौलिया, मोहम्मद ख़ुशी कमलेश नारनौलिया, वरिष्ठ अध्यापक जीताराम नारनौलिया, रामसिंह नारनौलिया एडवोकेट बंशीधर नारनौलिया एवं ग्रामीण मौजूद रहे।

Related Articles