शिव महापुराण कथा के दूसरे दिन उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, ‘हर हर महादेव’ के जयघोष से गुंजायमान हुआ पंडाल
शिव महापुराण कथा के दूसरे दिन उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, ‘हर हर महादेव’ के जयघोष से गुंजायमान हुआ पंडाल
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : जिला मुख्यालय पर मंत्रियों की छतरी स्थित कथा स्थल पर आयोजित सात दिवसीय शिव महापुराण कथा के दूसरे दिन श्रद्धालुओं का भारी जनसैलाब उमड़ पड़ा। कथा वाचक संतोष सागर जी महाराज ने भगवान शिव की महिमा और शिव भक्ति के महत्व का सुंदर व भावपूर्ण वर्णन करते हुए उपस्थित श्रद्धालुओं को धर्म एवं आध्यात्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी।
भक्तिमय वातावरण में बही शिव कथा की धारा कथा के दौरान महाराज श्री ने भगवान शिव के अलौकिक स्वरूप, उनकी आराधना और भक्ति के प्रभाव पर प्रकाश डालते हुए कहा कि “शिव की भक्ति मनुष्य के जीवन में शांति, सद्भाव और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करती है।” संतोष सागर जी महाराज की मधुर वाणी में शिव प्रसंगों का श्रवण कर पूरा पंडाल भक्ति-रस में सराबोर हो उठा।

श्रद्धालुओं ने भक्तिभाव से कथा सुनी और समय-समय पर लगाए गए ‘हर हर महादेव’ और ‘जय भोलेनाथ’ के जयघोषों से पूरा वातावरण धर्ममय हो गया। श्रद्धालुओं के लिए की गई मुकम्मल व्यवस्थाएं आयोजन के दूसरे दिन बड़ी संख्या में पहुंचे पुरुष व महिला श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए आयोजकों द्वारा व्यापक इंतजाम किए गए। कथा पंडाल में महिला एवं पुरुष श्रद्धालुओं के बैठने के लिए पृथक (अलग-अलग) व्यवस्थाएं की गईं, जिससे सभी ने सुगमता से बैठकर धर्मलाभ प्राप्त किया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2289352


