व्याख्याता सहीराम चौहान के सेवानिवृत्ति समारोह में भामाशाहों ने विद्यालय को दिए संसाधन
व्याख्याता सहीराम चौहान के सेवानिवृत्ति समारोह में भामाशाहों ने विद्यालय को दिए संसाधन
सूरजगढ़ : राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय काजड़ा में व्याख्याता सहीराम चौहान के अधिवर्षिकी सेवा पूर्ण करने पर भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर भामाशाह मुकेश वर्मा एवं रेणुका चौहान (निवासी बख्तावरपुरा) ने विद्यालय को पांच गद्देदार कुर्सियां और पांच ओरिएंट सीलिंग पंखे भेंट किए, जबकि सहीराम चौहान ने कार्यालय उपयोग के लिए एक लोहे की अलमारी प्रदान की।
प्रधानाचार्य राजेश शर्मा एवं उपप्रधानाचार्य प्रतिज्ञा मान ने भामाशाहों का माल्यार्पण कर स्वागत करते हुए उनके सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।
सहीराम चौहान पूर्व में बांसवाड़ा जिले के घाटोल क्षेत्र में कार्यरत रहे थे। उनके सम्मान समारोह में वहां से आए पूर्व प्रधान प्रतिनिधि देवीलाल निमाना, राजस्थान प्रशासनिक सेवा अधिकारी विजेंद्र सालवी, नरेन्द्र सिंह शक्तावत सहित कई गणमान्य नागरिकों ने शाल, साफा और माल्यार्पण कर उनका सम्मान किया। विद्यालय परिवार ने भी सभी अतिथियों का शाल ओढ़ाकर स्वागत किया।
समारोह के मुख्य अतिथि भूपेंद्र कुमार (अतिरिक्त ब्लॉक शिक्षा अधिकारी) एवं एडवोकेट मोहनलाल (सेवानिवृत्त जिला शिक्षा अधिकारी) ने विद्यालय में नामांकन बढ़ाने, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और भौतिक संसाधनों के विकास पर अपने विचार व्यक्त किए।
कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक, कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। अंत में प्रधानाचार्य राजेश शर्मा ने सभी अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित किया, जबकि सहीराम चौहान ने अपने सम्मान के लिए विद्यालय परिवार एवं उपस्थित सभी लोगों का आभार व्यक्त किया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2289349


