फतेसरा में अतिक्रमण नोटिसों का किसान सभा ने किया विरोध
प्रतिनिधिमंडल ने प्रभावित परिवारों से मुलाकात की, सरकार से पट्टे जारी करने और बेदखली रोकने की मांग
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : चंद्रकांत बंका
झुंझुनूं : अखिल भारतीय किसान सभा के प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को फतेसरा गांव का दौरा कर अतिक्रमण हटाने के लिए जारी नोटिसों का विरोध किया। प्रतिनिधिमंडल में जिला सचिव सुमेर बुडानिया, कॉमरेड सुभाष बुगालिया, महिपाल पूनिया, संजीव माथ और आशीष पचार शामिल रहे।
प्रतिनिधिमंडल ने प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। ग्रामीणों का कहना है कि कुछ परिवार 100 वर्षों से अधिक समय से यहां निवास कर रहे हैं तथा कई परिवारों के पास ग्राम पंचायत द्वारा जारी पट्टे भी हैं। इसके बावजूद उन्हें मकान खाली करने के नोटिस दिए गए हैं। अधिकांश प्रभावित परिवार भूमिहीन बताए गए हैं।
ग्रामीणों ने कहा कि वे वर्षों से इसी स्थान पर रह रहे हैं और अपने घर नहीं छोड़ेंगे। उनका आरोप है कि यदि प्रशासन ने जबरन कार्रवाई की तो वे एकजुट होकर विरोध करेंगे।
अखिल भारतीय किसान सभा ने कहा कि वह इस मुद्दे पर जिले के अन्य प्रभावित गांवों के लोगों को भी संगठित कर आंदोलन करेगी। संगठन ने सरकार से मांग की कि ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में वर्षों से बसे परिवारों को उसी स्थान पर पट्टे जारी किए जाएं तथा अतिक्रमण के नाम पर लोगों के आशियाने उजाड़ने की कार्रवाई बंद की जाए।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2289344


