[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

झुंझुनूं : हरियाणा में किसानों पर लाठीचार्ज का विरोध:झुंझुनूं में किसानों ने किया धरना प्रदर्शन, भाजपा को बताया किसान विरोधी सरकार


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंराजस्थानराज्य

झुंझुनूं : हरियाणा में किसानों पर लाठीचार्ज का विरोध:झुंझुनूं में किसानों ने किया धरना प्रदर्शन, भाजपा को बताया किसान विरोधी सरकार

हरियाणा में किसानों पर लाठीचार्ज का विरोध:झुंझुनूं में किसानों ने किया धरना प्रदर्शन, भाजपा को बताया किसान विरोधी सरकार

झुंझुनूं : सरकारी खरीद की मांग को लेकर हरियाणा में धरना प्रदर्शन कर किसानों पर लाठीचार्ज के विरोध में बुधवार को झुंझुनूं में प्रदर्शन हुआ। कलेक्ट्रेट पर किसानों ने एकत्रित होकर खट्टर सरकार मुर्दाबाद, मोदी सरकार मुर्दाबाद, जन आंदोलन पर दमन करना बंद करो के नारे लगाकर विरोध जताया। धरने को संबोधित करते हुए क्रान्तिकारी किसान यूनियन के एडवोकेट बजरंग लाल ने कहा कि हरियाणा सरकार की इस बर्बरतापूर्ण कार्यवाही ने ये साबित कर दिया है कि भाजपा सरकार किसान विरोधी सरकार है। किसान अपनी फसल खरीद केंद्र खुलवा कर समर्थन मूल्य पर बेचने की ही तो मांग कर रहे हैं। किसान कौन सी अनुचित मांग कर रहे हैं, जबकि सरकार खुद समर्थन मूल्य तय करती है। फिर भी किसानों को ठोकरें खानी पड़ती है।

सरकार के समर्थन मूल्य को किसानों को लागू करवाना पड़ता है, इससे घटिया कानून व्यवस्था क्या होगी। किसान नेता पोकर सिंह ने कहा कि किसान नेता गुरनाम सिंह चढुनी के साथ जिस तरह का बर्बरतापूर्ण सलूक किया घोर निंदनीय है। कुरूक्षेत्र में किसानों पर पड़ी एक-एक लाठी सरकार की ताबूत में आखिरी कील साबित होगी। धरना प्रदर्शन के बाद जिला कलेक्टर को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन देकर किसानों पर लाठीचार्ज करने के दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्यवाही करने तथा गिरफ्तार किए गए किसान नेताओं को तुरंत रिहा करने की मांग की गई।

विरोध प्रदर्शन में किसान नेता एडवोकेट विक्रम दुलड, शुभकरण महला, बलबीरसिंह झाझड़िया, सहदेव कस्वा, रामनिवास नूनिया, रामनिवास बेनीवाल, धर्मपाल सिंह वंशीलाल एडवोकेट, अशोक मांजू, कुलदीप बुगालिया एडवोकेट, उदय नायक, मनीराम के अलावा अन्य लोग शामिल हुए।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77