राजस्थान पीड़ित प्रतिकर योजना के तहत 6 प्रार्थना पत्रों का निस्तारण
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की बैठक में पीड़ितों को न्यायोचित क्षतिपूर्ति देने का निर्णय
चूरू : राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर के निर्देशानुसार जिला एवं सेशन न्यायाधीश तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की अध्यक्ष सोनिका पुरोहित की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में राजस्थान पीड़ित प्रतिकर योजना के अंतर्गत लंबित 6 प्रार्थना पत्रों का निस्तारण किया गया। बैठक में अपराध से प्रभावित पीड़ितों को न्यायोचित क्षतिपूर्ति एवं प्रतिकर प्रदान करने का निर्णय लिया गया।
बैठक में पारिवारिक न्यायालय के न्यायाधीश पवन कुमार शर्मा, जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा, पुलिस अधीक्षक निश्चय प्रसाद एम., मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अजय कुमार पूनिया, जिला अभिभाषक संघ अध्यक्ष महेश प्रताप सिंह राठौड़, राजकीय अधिवक्ता रोशन सिंह राठौड़ तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव एवं बैठक समन्वयक कृष्णा राकेश कांवत सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में पीड़ितों को समयबद्ध न्याय एवं आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने पर जोर दिया गया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2289031


