[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

भाई ने डांटा तो पड़ोसी ने गर्भवती का गला काटा:गर्भ में पल रहे बच्चे की मौत; महिला के पति ने की थी झगड़े की शिकायत


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

भाई ने डांटा तो पड़ोसी ने गर्भवती का गला काटा:गर्भ में पल रहे बच्चे की मौत; महिला के पति ने की थी झगड़े की शिकायत

भाई ने डांटा तो पड़ोसी ने गर्भवती का गला काटा:गर्भ में पल रहे बच्चे की मौत; महिला के पति ने की थी झगड़े की शिकायत

सीकर : सीकर में बड़े भाई के डांटने पर युवक ने पड़ोस के घर में घुसकर गर्भवती महिला का गला काटा था। आरोपी का कुछ दिन पहले महिला के साथ झगड़ा हुआ था। महिला का पति और आरोपी का भाई साथ में काम करते हैं। महिला के पति ने आरोपी के भाई से झगड़े की शिकायत की थी। इसके बाद आरोपी को भाई ने डांट दिया, जिससे वह नाराज हो गया।

पुलिस ने गुरुवार को आरोपी को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया। आरोपी ने वारदात को अंजाम देने के लिए एक हलवाई से चाकू लिया था। घटना से एक दिन पहले ही आरोपी ने मोबाइल भी स्विच ऑफ कर लिया था। घटना धोद थाना इलाके की है। 28 जुलाई को दोपहर में आरोपी ने घर में घुसकर महिला का गला काटा था। ज्यादा खून बहने के कारण महिला के गर्भ में पल रहे 6 महीने के बच्चे की मौत हो गई थी।

महिला के हाथ और पैरों पर भी चाकू मारे

सीकर एसपी प्रवीण नायक ने बताया- धोद थाना इलाके में 28 जुलाई को 6 महीने की गर्भवती प्रियंका (25) अपने 3 साल के बेटे के साथ घर पर थी। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाला सुरेश सैनी वहां आया और उसने चाकू से प्रियंका का गला काट दिया। आरोपी ने महिला के हाथ और पैरों पर भी चाकू से हमला किया। वारदात के करीब 10 मिनट बाद जब प्रियंका के पिता प्रहलाद वहां पहुंचे, तो उन्होंने बेटी को गंभीर रूप से घायल अवस्था में देखा। उन्होंने प्रियंका को तुरंत एसके अस्पताल में भर्ती कराया।

घायल प्रियंका का जयपुर के SMS अस्पताल में महिला का इलाज जारी है। उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।
घायल प्रियंका का जयपुर के SMS अस्पताल में महिला का इलाज जारी है। उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।

गर्भ में पल रहे 6 महीने के बच्चे की मौत

एसपी प्रवीण नायक ने बताया- हमले के बाद प्रियंका के शरीर से काफी खून बह चुका था। अस्पताल में उसे जो खून चढ़ाया जा रहा था, वह भी घावों से लगातार बाहर निकल रहा था। बहुत ज्यादा खून बहने के कारण उसके गर्भ में पल रहे 6 महीने के बच्चे की मौत हो गई। 29 जुलाई की दोपहर प्रियंका को गंभीर हालत में जयपुर के SMS अस्पताल रेफर किया गया। इस घटना के विरोध में मंगलवार रात से ही ग्रामीणों ने आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर धोद थाने के बाहर धरना दिया, जो बुधवार को आरोपी को हिरासत में लेने के बाद समाप्त हुआ।

परिवार ने आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर प्रदर्शन किया था।
परिवार ने आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर प्रदर्शन किया था।

झगड़े की शिकायत भाई से करने पर हुआ गुस्सा

पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी सुरेश ने कुछ समय पहले प्रियंका से गाली-गलौज और झगड़ा किया था। प्रियंका ने यह बात पति को बताई। सुरेश का बड़ा भाई और प्रियंका का पति महाराष्ट्र में एक साथ फर्नीचर बनाने का काम करते हैं। प्रियंका के पति ने सुरेश की इस हरकत की शिकायत उसके भाई से कर दी थी। जब भाई ने सुरेश को फटकार लगाई तो उसने रंजिश पाल ली और प्रियंका पर हमले की साजिश रची।

इसके लिए उसने 24 जुलाई को गांव के ही एक हलवाई से सब्जी काटने वाला बड़ा चाकू लिया। 27 जुलाई को अपना मोबाइल स्विच ऑफ कर दिया। 28 जुलाई को जब प्रियंका के पिता बाजार गए, तो आरोपी ने मौका पाकर प्रियंका के घर में घुसकर उस पर जानलेवा हमला कर दिया। वारदात के बाद वह बाइक से रिश्तेदारों के यहां भाग गया था, जहां से पुलिस ने उसे दबोच लिया। वहीं पुलिस ने आरोपी सुरेश को गुरुवार को कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने सुरेश को पांच दिन के लिए जेल भेज दिया।

गर्भवती होने के कारण पीहर आई थी प्रियंका

प्रियंका का ससुराल भी इसी इलाके में है, लेकिन गर्भवती होने के कारण वह पिछले 3 महीने से पीहर में रह रही थी। वहीं, आरोपी सुरेश घर में अकेला रहता है। उसकी पत्नी भी उसे छोड़कर जा चुकी है। ग्रामीणों के अनुसार, सुरेश बेहद बदतमीज स्वभाव का है। अक्सर लोगों से दुर्व्यवहार करता है। वह कई तरह के नशे करने का भी आदी है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad