सीकर में जीण माता मंदिर के रास्ते पर चला बुलडोजर:प्रशासन ने अस्थाई 25 दुकानें हटाईं, वन विभाग की जमीन पर था कब्जा
सीकर में जीण माता मंदिर के रास्ते पर चला बुलडोजर:प्रशासन ने अस्थाई 25 दुकानें हटाईं, वन विभाग की जमीन पर था कब्जा
सीकर : सीकर जिले में प्रसिद्ध शक्तिपीठ जीण माता मंदिर क्षेत्र में वन विभाग की जमीन से अतिक्रमण हटाया गया। जीण माता मंदिर मार्ग पर प्रशासन ने अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए बुलडोजर चलाया। पुलिस और प्रशासन ने वन विभाग की जमीन पर बनी 25 अस्थायी दुकानों को हटाया गया। प्रशासन का कहना है कि सरकारी भूमि पर अवैध कब्जों के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी, ताकि मंदिर मार्ग सुगम और अतिक्रमण मुक्त बनाया जा सके।
जीण माता मंदिर वाले रास्ते पर कुछ लोगों ने किया था अतिक्रमण
दांतारामगढ़ रेंजर विजय कुमार फगेड़िया ने बताया कि जीण माता मंदिर वाले रास्ते पर कुछ लोगों ने वन विभाग की जमीन में अस्थाई दुकानें बना ली थीं। इन अवैध दुकानों के कारण इस रास्ते पर ट्रैफिक जाम की समस्या बनी रहती थी। सड़क संकरी और दोनों तरफ अतिक्रमण होने के कारण दर्शनार्थियों और स्थानीय ग्रामीणों को आने-जाने में परेशानी होने लगी थी। श्रद्धालुओं की शिकायतों और सुरक्षा को देखते हुए वन विभाग ने आज यह कार्रवाई की है।
दुकानदारों को 30 दिन के अंदर अवैध निर्माण हटाने के दिए थे निर्देश
फगेड़िया ने बताया कि आज की कार्रवाई से एक महीने पहले ही वन भूमि खाली करने के लिए आधिकारिक नोटिस दे दिए गए थे। आज पूरे नियमानुसार और पूर्व सूचना के बाद अतिक्रमण हटाया गया। दुकानदारों को चेतावनी दी गई थी कि वे 30 दिन के अंदर खुद ही अवैध निर्माण हटा लें। हालांकि, टाइम लिमिट पूरी हो जाने के बावजूद अतिक्रमियों ने जमीन खाली नहीं की। इसके बाद वन विभाग ने सख्त रुख अपनाते हुए मौके पर पहुंचकर दुकानों को हटाने की कार्रवाई पूरी की।
विभाग की जमीन पर अतिक्रमण नहीं हो होगा बर्दाश्त
उन्होंने बताया कि वन विभाग की जमीन पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा या अतिक्रमण कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। भविष्य में भी इस तरह के अभियानों के जरिए अवैध निर्माणों को चिन्हित कर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जाएगी। आज अतिक्रमण हटने के बाद मंदिर के रास्ते पर ट्रैफिक व्यवस्था सुचारू हो गई है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2288069


