[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

खेतड़ीनगर में आशा सहयोगिनियों ने विधायक को सौंपा ज्ञापन:न्यूनतम मजदूरी 24 हजार करने समेत 10 मांगें उठाईं


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

खेतड़ीनगर में आशा सहयोगिनियों ने विधायक को सौंपा ज्ञापन:न्यूनतम मजदूरी 24 हजार करने समेत 10 मांगें उठाईं

खेतड़ीनगर में आशा सहयोगिनियों ने विधायक को सौंपा ज्ञापन:न्यूनतम मजदूरी 24 हजार करने समेत 10 मांगें उठाईं

खेतड़ीनगर : खेतड़ीनगर स्थित विधायक जनसुनवाई केंद्र में गुरुवार को क्षेत्र की आशा सहयोगिनियों ने विधायक इंजी. धर्मपाल गुर्जर को चिकित्सा मंत्री के नाम एक ज्ञापन सौंपा। इसमें दस सूत्रीय लंबित मांगों और कार्य संबंधी समस्याओं के समाधान की मांग की गई है।

बजट में मानदेय में वृद्धि नहीं की गई-आशा सहयोगिनी

ज्ञापन में बताया गया है कि वर्ष 2026-27 के बजट में 10 प्रतिशत की बढ़ोतरी की जाती है, लेकिन इस बार आशा सहयोगिनियों के मानदेय में वृद्धि नहीं की गई, जबकि अन्य कर्मचारियों का मानदेय बढ़ाया गया है। आशा सहयोगिनियों को स्वैच्छिक कर्मी का दर्जा समाप्त कर राज्य कर्मचारी का दर्जा देने और नियमित करने की मांग की गई।

सेवानिवृत्ति के बाद 10 लाख रुपए की एकमुश्त राशि और 10 हजार रुपए मासिक पेंशन देने की मांग भी शामिल है। इसके साथ ही, न्यूनतम मानदेय 24 हजार रुपए करने और मानदेय में समग्र वृद्धि करने की मांग की गई।

आशा सहयोगिनियों से ऑफलाइन कार्य करवाने या ऑनलाइन कार्य के लिए स्मार्टफोन उपलब्ध कराने की मांग की गई। इसके अतिरिक्त, आशा से केवल क्लेम लेने, उन्हें आशा आईडी से ही कार्य करवाने और एएनएम या सीएचओ की आईडी से कार्य न करवाने की भी मांग की गई।

उनके कार्य को निर्धारित करने, उनसे उनके निर्धारित कार्यों के अलावा अन्य कार्य न करवाने, यदि अन्य कार्य करवाए जाएं तो उसके लिए अलग से भुगतान करने, प्रशिक्षित आशाओं से ही संबंधित कार्य लेने और एएनएम, सीएचओ तथा एमएम द्वारा अनावश्यक दबाव न बनाने की मांग भी ज्ञापन में शामिल है।

आंदोलन की चेतावनी दी

आशा सहयोगिनियों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों पर जल्द सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया, तो वे चरणबद्ध आंदोलन करने को मजबूर होंगी। उन्होंने सरकार से आशा सहयोगिनियों के हितों को ध्यान में रखते हुए शीघ्र कार्रवाई करने की अपील की।

इस अवसर पर रेखा शर्मा, प्रेम लता, सुबिता, लाली, कैलाश, पूनम, सुनीता, सरोज, सुलोचना, सुमन सहित कई आशा सहयोगिनी उपस्थित थीं।

Related Articles