जर्जर आंगनबाड़ी भवन बना खतरा, बारिश में टपक रही छत
जाजोद केंद्र की बदहाल स्थिति, कार्यकर्ताओं ने कई बार शिकायत के बावजूद कार्रवाई नहीं होने का लगाया आरोप
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : अरविन्द कुमार
जाजोद : ग्राम पंचायत जाजोद में स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में संचालित आंगनबाड़ी केंद्र द्वितीय का भवन जर्जर हालत में है। इसकी छत से बारिश का पानी टपक रहा है और दीवारों में सीलन बनी हुई है, जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। आंगनबाड़ी केंद्र का भवन खंडहर में तब्दील हो चुका है। इसकी छत और दीवारों में मोटी दरारें आ गई हैं, जिससे दीवारें कमजोर पड़ गई हैं। बारिश के मौसम में भवन की स्थिति और भी खराब हो जाती है, जिससे केंद्र का सुचारू संचालन मुश्किल हो जाता है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता संतोष देवी ने बताया कि तेज बारिश में कमरे की छत से लगातार पानी टपकता रहता है और दीवारों के बीच लगी गाटर कभी भी गिर सकती है।

केंद्र में 13 बच्चों का नामांकन है, लेकिन अभिभावक बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं और उन्हें आंगनबाड़ी भेजने से कतरा रहे हैं। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताएं भी अपनी जान जोखिम में डालकर ड्यूटी कर रही हैं। वर्तमान में बच्चों को केंद्र में नहीं बुलाया जा रहा है। कार्यकर्ताओं ने बताया कि केंद्र में रखा पोषाहार, खिलौने और सरकारी रिकॉर्ड भी बारिश के पानी से भीग रहे हैं और खराब हो रहे हैं। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने केंद्र की जर्जर हालत के बारे में ग्राम पंचायत जाजोद, सीडीपीओ कार्यालय और राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय की प्रधानाचार्य को कई बार लिखित में अवगत कराया है। हालांकि हर बार केवल आश्वासन ही मिला है और कई साल बीत जाने के बाद भी स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2290205


