पीएम श्री जटिया विद्यालय में 600 पौधे रोपे, ‘हरियालो राजस्थान’ अभियान को मिली गति
'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान के तहत विद्यार्थियों को बांटे पौधे, जियो-टैगिंग की दी जानकारी
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : लतीफ खांन
बिसाऊ : राज्य सरकार के ‘हरियालो राजस्थान–एक पेड़ माँ के नाम’ महाअभियान के तहत पीएम श्री जटिया राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में गुरुवार को वृहद पौधरोपण एवं पौधा वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। अभियान के तहत विद्यालय परिसर और खेल मैदान में 600 से अधिक छायादार, फलदार एवं औषधीय पौधे लगाए गए।
प्रधानाचार्य सुनील कुमार ने विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए प्रत्येक छात्र से कम से कम एक पौधा लगाकर उसके संरक्षण का संकल्प लेने का आह्वान किया। पौधरोपण में नीम, पीपल, जामुन, अमरूद, शीशम, गुलमोहर और आंवला सहित विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए।
उपप्रधानाचार्य कंचन शेखावत ने विद्यार्थियों और स्टाफ को ‘हरियालो ऐप’ के माध्यम से पौधों की जियो-टैगिंग की जानकारी दी। वहीं ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत छात्र-छात्राओं को घर, खेत एवं सार्वजनिक स्थानों पर रोपण के लिए निःशुल्क पौधे भी वितरित किए गए।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2386160


