[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

चिड़ावा की प्रिया पुनिया को ‘बेस्ट मेकअप आर्टिस्ट इन राजस्थान’ सम्मान


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

चिड़ावा की प्रिया पुनिया को ‘बेस्ट मेकअप आर्टिस्ट इन राजस्थान’ सम्मान

चिड़ावा की प्रिया पुनिया को ‘बेस्ट मेकअप आर्टिस्ट इन राजस्थान’ सम्मान

चिड़ावा : झुंझुनूं जिले के चिड़ावा की प्रख्यात सेलेब्रिटी मेकअप आर्टिस्ट, स्किन एक्सपर्ट एवं ब्यूटी एजुकेटर प्रिया पुनिया को मुंबई में लोकप्रिय टीवी अभिनेता करण मेहरा ने ‘बेस्ट मेकअप आर्टिस्ट इन राजस्थान’ सम्मान से सम्मानित किया।

प्रिया पुनिया पिछले 20 वर्षों से मेकअप, ब्राइडल मेकओवर, स्किन ट्रीटमेंट और ब्यूटी प्रशिक्षण के क्षेत्र में सेवाएं दे रही हैं। वे हिमश्री ब्यूटी पार्लर और हिमश्री एजुकेशन सेंटर का संचालन कर रही हैं। उनका दावा है कि अब तक वे एक लाख से अधिक विद्यार्थियों को प्रोफेशनल मेकअप, हेयर स्टाइलिंग, स्किन केयर और ब्यूटी से जुड़े प्रशिक्षण प्रदान कर चुकी हैं, जिनमें से कई आज देशभर में सफल मेकअप आर्टिस्ट के रूप में कार्यरत हैं।

सम्मान मिलने पर प्रिया पुनिया ने कहा कि उनका उद्देश्य महिलाओं और युवाओं को हुनर के माध्यम से आत्मनिर्भर बनाना तथा ब्यूटी एवं स्किल डेवलपमेंट के क्षेत्र में नए अवसर उपलब्ध कराना है। उन्होंने भविष्य में भी प्रशिक्षण और रोजगार सृजन के लिए निरंतर कार्य करने की बात कही।

इस उपलब्धि पर चिड़ावा सहित झुंझुनूं जिले में खुशी का माहौल है। क्षेत्रवासियों, विद्यार्थियों और शुभचिंतकों ने प्रिया पुनिया को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Related Articles