[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

झुंझुनूं : झुंझुनूं जिले के नए पुलिस अधीक्षक श्याम सिंह ने संभाला पदभार


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंराजस्थानराज्य

झुंझुनूं : झुंझुनूं जिले के नए पुलिस अधीक्षक श्याम सिंह ने संभाला पदभार

एसपी श्याम सिंह ने दभार ग्रहण करने के बाद ली मीटिंग, कहा- जिले में अपराध पर अंकुश लगाना पहली प्राथमिकता, आमजन के लिए जिले में बेहतर होगी पुलिसिंग, टीम वर्क के साथ जिले में पुलिस करेगी काम

झुंझुनूं : पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचने पर एसपी को दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर, एएसपी डॉ. तेजपाल सिंह ने की एसपी श्याम सिंह की अगवानी। जिले के नए पुलिस अधीक्षक श्याम सिंह ने बुधवार को सुबह लगभग सवा ग्यारह बजे पदभार ग्रहण किया। भरतपुर से आए नागौर जिले के मूल निवासी एसपी ने कार्यभार ग्रहण करने के बाद कहा कि अपराध का ट्रेंड समझकर उसके अनुरूप कार्य किया जाएगा। अपराधियों का इलाज करूंगा। उनको टाइट किया जाएगा। अपराध पर अंकुश लगाना पुलिस की और मेरी पहली प्राथमिकता रहेगी।

हरियाणा सीमा पर बढ़ती तस्करी के सवाल पर कहा कि तस्करों पर लगाम लगाने के लिए पुलिस व संबंधित विभागों के साथ समन्वय बनाकर कार्रवाई की जाएगी। भरतपुर में अलग तरह के अपराध का ट्रेंड था, यहां अधिकारियों से चर्चा की जाएगी। अपराध का ट्रेंड समझकर उसके अनुरूप कार्ययोजना बनाई जाएगी। झुंझुनूं राजस्थान का सबसे पढ़ा लिखा जिला है, मुझे अपेक्षा रहेगी कि यहां की जनता पुलिस का सहयोग करे। इसके बाद उन्होंने एसपी कार्यालय में अधिकारियों के साथ बैठक ली। झुंझुनूं एसपी ऑफिस पहुंचने पर एएसपी तेजपाल सिंह ने एसपी श्याम सिंह का स्वागत किया। पुलिस के जवानों ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77