सुजानगढ़ में 105 मरीजों की आंखों का चेकअप:35 मरीज मोतियाबिंद के ऑपरेशन के लिए चयनित, निशुल्क दवाईयां बांटी
सुजानगढ़ में 105 मरीजों की आंखों का चेकअप:35 मरीज मोतियाबिंद के ऑपरेशन के लिए चयनित, निशुल्क दवाईयां बांटी
सुजानगढ़ : सुजानगढ़ निवासी बेंगलुरू प्रवासी कमलेश भरत डूंगरवाल के सहयोग से द यंग्स क्लब ऑफ सुजानगढ़ द्वारा बुधवार को निःशुल्क नेत्र जांच व लेंस प्रत्यारोपण शिविर आयोजित किया गया।
105 मरीजों की आंखों का किया चेकअप
क्लब अध्यक्ष निर्मल कुमार भूतोडिया की प्रेरणा से आयोजित शिविर के प्रभारी ललित सोनी ने बताया कि डॉ. अपूर्व कोटिया ने 105 नेत्र रोगियों की निःशुल्क जांच कर मोतियाबिंद के ऑपरेशन लायक 35 रोगियों का चयन किया। रोगियों निःशुल्क दवा भी दी गई।
ये रहे मौजूद
शिविर का शुभारंभ समाजसेवी गजानंद जांगिड़, ईश्वरसिंह चौधरी, नोपाराम मंडा व मुन्नालाल प्रजापत द्वारा किया गया। शिविर को सफल बनाने में क्लब प्रतिनिधि गिरधर शर्मा, गोपाल चोटिया, हाजी मोहम्मद, मूलचंद तिवाड़ी, सुशील भूतोडिया, कुणाल सोनी, मालचंद प्रजापत, गोपाल सोनी का सहयोग रहा।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19




Total views : 2286545


