[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

डीबी अस्पताल में मेडिकल छात्रों ने किया नुक्कड़ नाटक:आमजन को अंगदान के महत्व और आवश्यकता के प्रति किया जागरूक


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

डीबी अस्पताल में मेडिकल छात्रों ने किया नुक्कड़ नाटक:आमजन को अंगदान के महत्व और आवश्यकता के प्रति किया जागरूक

डीबी अस्पताल में मेडिकल छात्रों ने किया नुक्कड़ नाटक:आमजन को अंगदान के महत्व और आवश्यकता के प्रति किया जागरूक

चूरू : चूरू के डीबी अस्पताल में बुधवार को अंगदान महादान जन-जागरूकता अभियान के तहत एक नुक्कड़ नाटक का मंचन किया गया। मातृ शिशु विंग के सामने मेडिकल छात्रों ने यह प्रस्तुति दी, जिसका उद्देश्य आमजन को अंगदान के महत्व और आवश्यकता के प्रति जागरूक करना था।

इस नुक्कड़ नाटक के माध्यम से मेडिकल छात्रों ने संदेश दिया कि अंगदान किसी जरूरतमंद व्यक्ति को नया जीवन देने का एक महत्वपूर्ण साधन है। उन्होंने अंगदान से जुड़े विभिन्न पहलुओं को सरल और प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करते हुए लोगों से इसके प्रति सकारात्मक सोच अपनाने और दूसरों को भी प्रेरित करने का आह्वान किया।

मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. रमाकांत वर्मा ने इस अवसर पर कहा कि अंगदान एक महादान है, जिससे कई जरूरतमंद लोगों को नया जीवन मिल सकता है। उन्होंने सभी से इस पुनीत कार्य के प्रति जागरूक होने और समाज में अधिक से अधिक लोगों को इसके लिए प्रेरित करने का आग्रह किया।

कार्यक्रम में अंगदान महादान अभियान के नोडल अधिकारी डॉ. विकास देवड़ा, कार्यक्रम संयोजक डॉ. अभिमन्यु तिवारी और डॉ. इकराम हुसैन सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। डॉ. वर्मा ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए अधिक से अधिक लोगों से अंगदान का संकल्प लेने और इस जनहितकारी अभियान से जुड़ने का आह्वान किया।

Related Articles