सीकर शहर में सुधरेगा ट्रैफिक,सिटी बसों के स्टॉपेज अब अलग:रोडवेज डिपो तिराहा, बजरंग कांटा और पिपराली सर्किल पर शिफ्ट किए बस स्टैंड
सीकर शहर में सुधरेगा ट्रैफिक,सिटी बसों के स्टॉपेज अब अलग:रोडवेज डिपो तिराहा, बजरंग कांटा और पिपराली सर्किल पर शिफ्ट किए बस स्टैंड
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : नैना शेखावत
सीकर : सीकर शहर में ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार का काम शुरू हो गया है। पिछले सप्ताह पुलिस अधीक्षक की सिटी विजिट के बाद ऑटो और बस स्टैंड शिफ्ट किए जा रहे हैं। गौरतलब है कि सीकर शहर में ट्रैफिक लाइट्स लगाई जाएंगी। इसके लिए नगर परिषद और पुलिस की जॉइंट टीम काम कर रही हैं।
ट्रैफिक इंचार्ज CI मनोज भाटीवाड़ ने बताया- शहर में ट्रैफिक मैनेजमेंट और जाम से निपटने के लिए बुधवार को ऑटो और बस स्टैंड शिफ्ट किए गए। डिपो तिराहे पर ऑटो रिक्शा के स्टॉपेज को बंद कर दिया गया है। अब डिपो रोड, जयपुर रोड और बजरंग कांटा की तरफ जाने वाले ऑटो तिराहे से 100 फीट आगे ही रुकेंगे। ये व्यवस्था शहर के हर तिराहे, चौराहे और सर्किल पर लागू की जाएगी।
यहां भी बदली व्यवस्था
CI मनोज भाटीवाड़ ने बताया- पिपराली सर्किल पर उदयपुरवाटी रोड, जयपुर रोड, झुंझुनूं रोड और सिटी रोड पर ऑटो रिक्शा और बस स्टैंड को आगे शिफ्ट किया गया है। बजरंग कांटा पर स्टॉपेज करके सवारियों को बैठाने-उतारने वाली नागौर, डीडवाना, जोधपुर, सालासर और लक्ष्मणगढ़ रूट की बसों के लिए नगरपरिषद के पास संतोषी माता मंदिर के सामने बस स्टैंड शिफ्ट कर दिया गया है।
मनोज भाटीवाड़ ने बताया- साथ ही सिटी बस के लिए डिपो तिराहे पर सिटी बस स्टैंड के लिए 15 फीट का अतिक्रमण हटाया गया है। सभी स्टॉपेज पर प्लास्टिक के स्टॉपर लगाकर सिटी बसों और ऑटो-रिक्शा के रुकने के लिए अलग-अलग व्यवस्था की जाएगी। जल्द ही ट्रैफिक मैनेजमेंट के लिए शहर में वनवे और ट्रैफिक लाइट्स की व्यवस्था भी लागू हो जाएगी।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2286500


