नाबालिग बेटी और पत्नी से पति बोला-गलत काम करना पड़ेगा:मना करने पर पीटा; पीड़िता थाने पहुंची तो SHO ने कहा- यह घरेलू मामला
नाबालिग बेटी और पत्नी से पति बोला-गलत काम करना पड़ेगा:मना करने पर पीटा; पीड़िता थाने पहुंची तो SHO ने कहा- यह घरेलू मामला
झुंझुनूं : झुंझुनूं जिले में पति ने अपनी ही पत्नी और नाबालिग बच्चियों से देह व्यापार करवाने की कोशिश की। जब पीड़ित पत्नी ने इसका विरोध किया, तो आरोपी ने उसके साथ मारपीट की और जान से मारने के साथ-साथ बेटियों को कहीं बेच देने की धमकी दे डाली। पीड़िता अपनी नाबालिग बेटियों के साथ कोतवाली थाने पहुंची और शिकायत सौंपी। लेकिन जब मामला दर्ज नहीं हुआ तो बुधवार को जिला एसपी को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की।
पत्नी और मासूम बेटियों के नंबर दूसरों को दिए
पीड़िता ने शिकायत में बताया कि उसका पति शराब और नशे का आदी है। वह घर में आए दिन मारपीट करता था। लेकिन अब उसने दरिंदगी की हद पार कर दी है। रिपोर्ट में पीड़िता ने कहा कि पति ने उसे(पत्नी) और मासूम बेटियों के मोबाइल नंबर अनजान लोगों को बांटना शुरू कर दिए।
बीते कुछ दिनों से उन्हें अनजान नंबरों से कॉल आ रहे थे। फोन करने वाले लोग कहते थे कि उनके पति ने ही नंबर दिया है और गलत काम करने के बदले 500 से 1000 रुपए देने का सौदा तय किया है।
पीड़िता ने बताया कि 24 जुलाई को भी एक व्यक्ति ने फोन कर कहा कि उसके पति ने अपनी पत्नी और नाबालिग बेटियों के साथ समय बिताने की बात कहकर नंबर दिया है। पीड़िता के कड़े विरोध के बाद उसने फोन काट दिया।
घर का गेट बंद कर युवक को अंदर भेजा
घटना वाले दिन सुबह करीब 8 से 8:30 बजे के बीच एक व्यक्ति स्कूटी से उनके घर पहुंचा। पति ने उस अनजान शख्स को जबरन घर के अंदर भेज दिया और बाहर से मेन गेट बंद कर दिया। इसके बाद आरोपी ने अपनी पत्नी और नाबालिग बेटियों पर उस व्यक्ति के साथ गलत काम करने के लिए दबाव बनाया।
जब पीड़िता और उसकी बेटियों ने इसका विरोध किया, तो आरोपी पति ने उनके साथ जमकर मारपीट की। पीड़िता ने पड़ोसियों को फोन कर मौके पर बुलाया। पड़ोसियों के आते ही आरोपी भाग निकला। भागते-भागते उसने धमकी दी कि अगर उसका कहना नहीं माना, तो वह पत्नी और बच्चियों को किसी को बेच देगा।
थानाधिकारी बोले- घरेलू मामला
घटना की शिकायत करने पीड़िता अपनी बेटियों के साथ संबंधित थाने पहुंची, जहां थानाधिकारी ने इसे ‘घरेलू मामला’ बताते हुए आरोपी पति को गिरफ्तार कर औपचारिक पाबंदी (शांति भंग में चालान) की बात कही है। पीड़िता ने थाना पुलिस द्वारा सख्त कार्रवाई नहीं करने पर एसपी ऑफिस में शिकायत सौंपी और कार्रवाई की मांग की।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2286500


