श्रीमाधोपुर में रोटरी क्लब का 485वां निशुल्क कैंप:121 मरीजों का हुआ इलाज, अब तक 52 हजार मरीजों को मिला लाभ
श्रीमाधोपुर में रोटरी क्लब का 485वां निशुल्क कैंप:121 मरीजों का हुआ इलाज, अब तक 52 हजार मरीजों को मिला लाभ
श्रीमाधोपुर : रोटरी क्लब श्रीमाधोपुर सनराइज़ द्वारा रविवार को चौधरी नाथूराम भामु रोटरी भवन में 485वां निशुल्क पाक्षिक होम्योपैथी कैंप आयोजित किया गया। इस कैंप में श्रीमाधोपुर और आसपास के क्षेत्रों से आए 121 मरीजों ने निशुल्क परामर्श और दवाइयों का लाभ उठाया।
इन क्षेत्रों से पहुंचे लोग
इन क्षेत्रों में पटवारी का बास, ढालियावास, लिसाडिया, नांगल, नाथुसर, कंचनपुर, होलियावास, अजीतगढ़, कांवट, खंडेला, होद, खेड़ी-जाजोद और जयरामपुरा शामिल थे।
अब तक 52 हजार मरीजों का किया इलाज
क्लब पदाधिकारियों ने बताया कि अब तक आयोजित 485 कैंपों के माध्यम से 52 हजार से अधिक मरीजों का उपचार किया जा चुका है। यह निशुल्क होम्योपैथी कैंप प्रत्येक दूसरे रविवार को रोटरी भवन में आयोजित होता है।
14 दिन की मुफ्त दवाईयां बांटी
कैंप में डॉ. एस.एल. चौधरी ने मरीजों को पथरी, प्रोस्टेट, चर्म रोग, पेट संबंधी रोग, दमा, श्वास रोग, सोरायसिस, साइटिका, नजला-जुकाम, टॉन्सिल, एलर्जी, माइग्रेन, फंगल संक्रमण और जोड़ों के दर्द सहित विभिन्न बीमारियों के लिए निशुल्क परामर्श दिया। क्लब की ओर से सभी मरीजों को 14 दिन की दवाइयां भी मुफ्त वितरित की गईं।
इस कैंप के सफल संचालन में क्लब के पूर्व सहप्रांतपाल गिरिराज कयाल, क्लब सचिव मुकेश व्यास, विजय कुमार कसेरा और अन्य सदस्यों ने महत्वपूर्ण सेवाएं दीं।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2280864


