खंडेला में कारगिल विजय दिवस पर शहीदों को नमन:विधायक सुभाष मील ने युवाओं से सेना में जाने का किया आह्वान
खंडेला में कारगिल विजय दिवस पर शहीदों को नमन:विधायक सुभाष मील ने युवाओं से सेना में जाने का किया आह्वान
खंडेला : कारगिल विजय दिवस की 27वीं वर्षगांठ के अवसर पर रविवार को खंडेला में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। भाजपा कार्यालय में हुए इस कार्यक्रम में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। इस दौरान हाल ही में सेना में चयनित युवाओं का भी सम्मान किया गया।
विधायक सुभाष मील के सानिध्य में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि भारतीय सेना के जवान विषम परिस्थितियों में भी दिन-रात सीमाओं की सुरक्षा में तैनात रहते हैं। उनके त्याग और समर्पण के कारण ही देशवासी सुरक्षित वातावरण में जीवन जी पा रहे हैं।
विधायक ने कहा शहीद सैनिकों का सम्मान करना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य
विधायक मील ने कहा कि शहीद सैनिकों का सम्मान करना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि शहीदों के परिवारों को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं हो, इसके लिए सभी को संवेदनशीलता के साथ प्रयास करना चाहिए। उन्होंने युवाओं से देशसेवा की भावना को सर्वोपरि रखते हुए सेना में शामिल होने और राष्ट्र रक्षा में अपना योगदान देने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने कारगिल युद्ध के शहीदों को श्रद्धांजलि दी। सेना में चयनित युवाओं का माल्यार्पण कर सम्मान किया गया। इस दौरान भारत माता के जयघोष और देशभक्ति के नारों से पूरा कार्यक्रम स्थल राष्ट्रभक्ति के भाव से गूंज उठा।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2280864


