[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

निजी स्कूलों ने राज शाला संबलन ऐप का किया विरोध:28 जुलाई को झुंझुनूं जाकर करेंगे प्रदर्शन, नवलगढ़ के स्कूल रहेंगे बंद


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़नवलगढ़राजस्थानराज्य

निजी स्कूलों ने राज शाला संबलन ऐप का किया विरोध:28 जुलाई को झुंझुनूं जाकर करेंगे प्रदर्शन, नवलगढ़ के स्कूल रहेंगे बंद

निजी स्कूलों ने राज शाला संबलन ऐप का किया विरोध:28 जुलाई को झुंझुनूं जाकर करेंगे प्रदर्शन, नवलगढ़ के स्कूल रहेंगे बंद

नवलगढ़ : नवलगढ़ में निजी शिक्षण संस्थान संघ ने राज शाला संबलन ऐप के माध्यम से प्रस्तावित मासिक डिजिटल निरीक्षण का विरोध किया है। शनिवार को आयोजित बैठक में बीकानेर निदेशालय की ओर से जारी इस आदेश को अव्यावहारिक बताते हुए सर्वसम्मति से विरोध का निर्णय लिया गया। संघ ने 28 जुलाई को जिला मुख्यालय झुंझुनूं में विरोध प्रदर्शन का ऐलान किया है, जिसमें नवलगढ़ क्षेत्र के सभी निजी स्कूल भाग लेंगे और उस दिन नवलगढ़ के निजी स्कूलों में सामूहिक अवकाश रहेगा।

संघ बोला- ऐप से बढ़ेगा प्रशासनिक दबाव

संघ के सचिव अनिल शर्मा ने बताया कि राज शाला संबलन ऐप के जरिए मासिक डिजिटल निरीक्षण से निजी स्कूलों पर अनावश्यक प्रशासनिक दबाव बढ़ेगा। उनका कहना था कि इससे स्कूलों का नियमित शैक्षणिक कार्य प्रभावित होगा और शिक्षकों व संचालकों को अतिरिक्त औपचारिकताओं में उलझना पड़ेगा।

28 जुलाई को झुंझुनूं में प्रदर्शन

संघ अध्यक्ष टंवर सिंह गोठड़ा ने घोषणा की कि 28 जुलाई को जिला मुख्यालय झुंझुनूं में विरोध प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा, जिसमें नवलगढ़ क्षेत्र के सभी निजी स्कूल सामूहिक रूप से भाग लेंगे। इस दिन नवलगढ़ के निजी स्कूलों में सामूहिक अवकाश रहेगा।

नवलड़ी चौराहे पर जुटेंगे

संगठन मंत्री राकेश जोशी ने बताया कि 28 जुलाई को सुबह सभी स्कूल संचालक, प्राचार्य, शिक्षक और शिक्षाकर्मी नवलड़ी चौराहे पर एकत्रित होंगे। इसके बाद वे बसों और अन्य वाहनों से झुंझुनूं के लिए रवाना होंगे, जहां जिलेभर के निजी शिक्षण संस्थानों के प्रतिनिधि विरोध प्रदर्शन में शामिल होंगे।

Related Articles