[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

बबाई में कीचड़ से मुख्य मार्ग अवरुद्ध:मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं और वाहन चालकों को हो रही परेशानी, ग्रामीणों में रोष


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़बबाईराजस्थानराज्य

बबाई में कीचड़ से मुख्य मार्ग अवरुद्ध:मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं और वाहन चालकों को हो रही परेशानी, ग्रामीणों में रोष

बबाई में कीचड़ से मुख्य मार्ग अवरुद्ध:मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं और वाहन चालकों को हो रही परेशानी, ग्रामीणों में रोष

बबाई : बबाई कस्बे में अन्नपूर्णा रसोई के सामने स्थित मुख्य मार्ग कीचड़ से अवरुद्ध हो गया है। बाईपास को कस्बे से जोड़ने वाले इस रास्ते पर कीचड़ जमा होने से आम जनता को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई दुपहिया वाहन चालक यहां दुर्घटना का शिकार हो चुके हैं।

ग्रामीणों ने बताया कि यह मार्ग सीतारामजी मंदिर और कस्बे के सबसे प्राचीन पुरघोंडा मंदिर की ओर जाता है। पूजा-अर्चना के लिए आने वाली महिला एवं पुरुष श्रद्धालुओं को कीचड़ के बीच से होकर गुजरना पड़ता है, जिससे उन्हें काफी असुविधा होती है।

स्थानीय निवासियों के अनुसार, इस समस्या के बारे में पंचायत प्रशासन को कई बार अवगत कराया जा चुका है, लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं निकला है। प्रशासन की अनदेखी से ग्रामीणों में रोष व्याप्त है।

वर्तमान में सार्वजनिक निर्माण विभाग द्वारा बबाई कस्बे में सड़क निर्माण का कार्य चल रहा है। इसके चलते नीमकाथाना से खेतड़ी जाने वाले वाहनों को बाईपास की ओर मोड़ा गया है। कस्बे में आने वाले कई वाहन इसी कीचड़ भरे मार्ग का उपयोग करते हैं, क्योंकि यह बाईपास से कम दूरी पर पड़ता है, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ गया है।

ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि समय रहते इस समस्या का समाधान नहीं किया गया, तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे।

Related Articles