खाटूश्यामजी में रिंग रोड और सीवरेज बनाने की तैयारी:अंडरग्राउंड इलेक्ट्रिक वायरिंग का भी मास्टर प्लान बनेगा, चीफ सेक्रेटरी बोले- दो सप्ताह में सीएम को सौंपेंगे रिपोर्ट
खाटूश्यामजी में रिंग रोड और सीवरेज बनाने की तैयारी:अंडरग्राउंड इलेक्ट्रिक वायरिंग का भी मास्टर प्लान बनेगा, चीफ सेक्रेटरी बोले- दो सप्ताह में सीएम को सौंपेंगे रिपोर्ट
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : नैना शेखावत
खाटूश्यामजी : राजस्थान के चीफ सेक्रेटरी वी. श्रीनिवास आज खाटूश्यामजी पहुंचें। CS वी. श्रीनिवास ने बाबा श्याम के दर्शन किए, स्वास्तिक बनाया और हाथ जोड़कर मन्नत मांगी। श्रीनिवास ने कहा कि खाटूश्यामजी के सर्वांगीण विकास के लिए एक डिटेल प्लान तैयार किया जा रहा है, जिसे अगले 2 सप्ताह में मुख्यमंत्री के सामने प्रस्तुत किया जाएगा। उनके साथ राजस्थान धरोहर प्राधिकरण के अध्यक्ष ओंकार सिंह लखावत भी खाटू आए।
अगले सप्ताह हाई-लेवल बैठक, 2 सप्ताह में CM को देंगे DPR
निरीक्षण के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए चीफ सेक्रेटरी वी. श्रीनिवास ने बताया कि CM का स्पष्ट विजन है कि खाटूश्यामजी आने वाले करोड़ों श्रद्धालुओं को सुगम दर्शन और आधुनिक सुविधाएं मिल सकें। अगले सप्ताह PWD, UDH और पर्यटन विभाग के शीर्ष अधिकारियों और श्रीश्याम मंदिर कमेटी के पदाधिकारियों के साथ एक हाई लेवल रिव्यू मीटिंग होगी। 2 हफ्ते के भीतर खाटूश्यामजी के सर्वांगीण विकास की DPR मुख्यमंत्री को सौंप दी जाएगी।
रिंग रोड, सीवरेज और अंडरग्राउंड इलेक्ट्रिक वायरिंग पर विशेष जोर
खाटू कस्बे में आए दिन लगने वाले ट्रैफिक जाम और अव्यवस्थाओं से छुटकारा दिलाने के लिए मास्टर प्लान में कई बड़े प्रोजेक्ट्स को शामिल किया जा रहा है। चीफ सेक्रेटरी V श्रीनिवास ने बताया कि खाटू धाम में ट्रैफिक के प्रेशर को कम करने और बाहरी वाहनों के रुटीन ट्रैफिक के लिए रिंग रोड बनना प्रस्तावित है। पूरे कस्बे में बिजली के तारों को अंडरग्राउंड किया जाएगा। कस्बे की स्वच्छता और जल निकासी के लिए सीवरेज डाली जाएगी। चीफ सेक्रेटरी के साथ राजस्थान के विभिन्न विभागों के प्रदेश स्तरीय अधिकारी भी मौजूद रहे।
कलेक्टर-एसपी ने की अगवानी
खाटूधाम पहुंचने पर कलेक्टर आशीष मोदी और एसपी प्रवीण नायक नूनावत ने अगवानी की। श्रीश्याम मंदिर कमेटी के मंत्री मानवेंद्र सिंह चौहान ने वी. श्रीनिवास और ओंकार सिंह लखावत का स्वागत किया और पूजा-अर्चना करवाई। दोनों का श्याम दुपट्टा ओढ़ाकर और बाबा श्याम का प्रतीक चिह्न भेंट कर सम्मान किया गया। दर्शन करने के बाद चीफ सेक्रेटरी ने मंदिर परिसर का बारीकी से निरीक्षण किया और श्रद्धालुओं की आवाजाही, 14 लाइनों से दर्शन और सुरक्षा संबंधी व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
चीफ सेक्रेटरी की खाटू विजिट के PHOTOS…




देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2278692


