राजेंद्र राठौड़ के पैतृक गांव की सड़क बदहाल:हरपालसर में 3 किमी तक गड्ढे, ग्रामीणों ने नई सड़क बनाने की मांग की
राजेंद्र राठौड़ के पैतृक गांव की सड़क बदहाल:हरपालसर में 3 किमी तक गड्ढे, ग्रामीणों ने नई सड़क बनाने की मांग की
सरदारशहर : सरदारशहर के जयसंगसर से हरपालसर होते हुए सरदारशहर आने वाली मुख्य सड़क लंबे समय से जर्जर हालत में है। करीब तीन किलोमीटर तक यह सड़क जगह-जगह से टूट चुकी है, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़क पर बने बड़े-बड़े गड्ढों के कारण दुर्घटना का खतरा लगातार बना हुआ है। यह सड़क हरपालसर गांव से होकर गुजरती है, जो राजस्थान विधानसभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ का पैतृक गांव है।
विभाग को कई बार समस्या के बारे में बताया
हरपालसर निवासी ख्यालीराम सारण ने बताया कि सड़क की जर्जर स्थिति के बारे में सार्वजनिक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के अधिकारियों को कई बार अवगत कराया जा चुका है, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि सड़क पर गहरे गड्ढे होने से आमजन, किसान, स्कूली विद्यार्थियों और अन्य वाहन चालकों को आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
आंदोलन की चेतावनी दी
ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द सड़क की मरम्मत नहीं करवाई गई तो वे आंदोलन का रास्ता अपनाने के लिए मजबूर होंगे। उन्होंने प्रशासन और पीडब्ल्यूडी विभाग से सड़क की तत्काल मरम्मत कर आमजन को राहत देने की मांग की है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2278421


