पूजा शर्मा बनीं राजस्थान यूथ आइकॉन एसोसिएशन की प्रदेश सदस्य:गर्ल्स पावर ग्रुप की संस्थापक भी हैं, लड़कियों के लिए लगाती हैं आत्मरक्षा कैंप
पूजा शर्मा बनीं राजस्थान यूथ आइकॉन एसोसिएशन की प्रदेश सदस्य:गर्ल्स पावर ग्रुप की संस्थापक भी हैं, लड़कियों के लिए लगाती हैं आत्मरक्षा कैंप
चिड़ावा : चिड़ावा शहर की खेतड़ी रोड निवासी पूजा शर्मा को राजस्थान यूथ आइकॉन एसोसिएशन का प्रदेश सदस्य बनाया गया है। पूजा शर्मा ‘गर्ल्स पावर महिला ग्रुप’ की संस्थापिका भी हैं। समाज सेवा और महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में उनकी सक्रियता को देखते हुए उन्हें यह जिम्मेदारी दी गई है। उनके प्रदेश सदस्य बनने पर चिड़ावा शहर और आसपास के क्षेत्र में खुशी का माहौल है।
पूजा शर्मा लंबे समय से महिला और युवा सशक्तिकरण के क्षेत्र में काम कर रही हैं। उनका उद्देश्य महिलाओं को समाज की मुख्यधारा से जोड़ना और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए अवसर उपलब्ध कराना है। इसके लिए वह विभिन्न सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय रूप से भाग लेती हैं।
लड़कियों के लिए लगाए जाते हैं आत्मरक्षा कैंप
पूजा शर्मा की ओर से महिलाओं और लड़कियों के लिए आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर भी आयोजित किए जाते हैं। इन कैंप के जरिए उन्हें मुश्किल परिस्थितियों का सामना करने और अपनी सुरक्षा के लिए जरूरी प्रशिक्षण दिया जाता है।
बालिका शिक्षा को दे रही हैं बढ़ावा
पूजा शर्मा लड़कियों की शिक्षा को भी प्राथमिकता देती हैं। उनका मानना है कि शिक्षा के जरिए लड़कियां आत्मनिर्भर बन सकती हैं और समाज के विकास में अपनी भूमिका निभा सकती हैं। वह बालिका शिक्षा को लेकर जागरूकता बढ़ाने के प्रयासों में भी सक्रिय रहती हैं।
युवाओं की प्रतिभा को आगे बढ़ाने पर जोर
इसके अलावा पूजा शर्मा युवाओं की प्रतिभा को पहचानने और उसे निखारने के लिए भी काम कर रही हैं। उनका प्रयास है कि युवाओं को अपनी क्षमताओं को सामने लाने और आगे बढ़ने के लिए उचित मंच और अवसर मिलें। वह सामाजिक बुराइयों के खिलाफ जागरूकता फैलाने, सकारात्मक सोच को बढ़ावा देने और समाज में जागरूकता से जुड़े कार्यक्रमों में भी सक्रिय भागीदारी निभाती हैं।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2388599

