[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

टोडपुरा में भेरुजी कार्यक्रम और वार्षिक मेला:भजन संध्या, सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए; ग्रामीणों ने जमकर खरीदारी की


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़नवलगढ़राजस्थानराज्य

टोडपुरा में भेरुजी कार्यक्रम और वार्षिक मेला:भजन संध्या, सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए; ग्रामीणों ने जमकर खरीदारी की

टोडपुरा में भेरुजी कार्यक्रम और वार्षिक मेला:भजन संध्या, सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए; ग्रामीणों ने जमकर खरीदारी की

चिराना : टोडपुरा ग्राम पंचायत में दो दिवसीय वार्षिक भेरुजी महाराज कार्यक्रम और मेला रविवार को संपन्न हो गया। भेरुजी सेवा समिति ने इसका आयोजन किया था। इस मेले में आसपास के इलाकों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। उन्होंने भेरुजी महाराज के दरबार में धोक लगाकर मन्नतें मांगी।

मेले के दौरान भेरुजी सेवा समिति के अध्यक्ष पंकज मीणा के नेतृत्व में अतिथियों का माला और साफा पहनाकर स्वागत किया गया। रात के कार्यक्रम में नवलगढ़ डीवाईएसपी सुगन सिंह शेखावत, उदयपुरवाटी थानाधिकारी रामपाल मीणा और सुरेश कुमार शर्मा अतिथि रहे। दिन के कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नवलगढ़ की समाजसेवी माया चौधरी और राजकिशोर सैनी थे।

मेले में ग्रामीणों ने दुकानों से जमकर खरीददारी की।
मेले में ग्रामीणों ने दुकानों से जमकर खरीददारी की।

समिति ने मेले को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने में सहयोग देने के लिए सभी अतिथियों और ग्रामीणों का आभार जताया। हर साल की तरह इस बार भी मेले में खेल और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां मुख्य आकर्षण रहीं। भेरुजी सेवा समिति ने एक वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया, जिसमें इलाके की कई टीमों ने हिस्सा लिया। खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन ने दर्शकों का मन मोह लिया। पुष्कर के प्रसिद्ध महावीर म्यूजिक ग्रुप ने रंगारंग प्रस्तुतियां और भजन गाए। कलाकारों के प्रदर्शन पर श्रोता और श्रद्धालु पूरी रात झूमते रहे।

मेला खत्म होने पर भेरुजी सेवा समिति ने पुलिस प्रशासन, खेल टीमों और सभी क्षेत्रवासियों को शांतिपूर्ण आयोजन के लिए धन्यवाद दिया। इस दौरान टोडपुरा प्रशासक भंवर सिंह धींवा, विजेंद्र सैनी, हरि मीणा, सोहन सेन, राजेंद्र सैनी, अरविंद सैनी, समदर सैनी, विनोद मीणा, गोकुल चंद्र अग्रवाल, महेंद्र सैनी स्टूडियो, थानाराम सैनी और सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे।

Related Articles