[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

भगवान श्री जगन्नाथ महोत्सव का भव्य एवं श्रद्धापूर्ण समापन, श्रद्धालुओं ने लिया महाप्रसाद का आनंद


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

भगवान श्री जगन्नाथ महोत्सव का भव्य एवं श्रद्धापूर्ण समापन, श्रद्धालुओं ने लिया महाप्रसाद का आनंद

भगवान श्री जगन्नाथ महोत्सव का भव्य एवं श्रद्धापूर्ण समापन, श्रद्धालुओं ने लिया महाप्रसाद का आनंद

खेतड़ी नगर : खेतड़ी नगर स्थित श्री सनातन धर्म मंदिर में उड़िया समाज द्वारा आयोजित भगवान श्री जगन्नाथ महोत्सव का समापन श्रद्धा, भक्ति एवं उल्लास के वातावरण में धूमधाम से संपन्न हुआ। महोत्सव के समापन अवसर पर भगवान श्री जगन्नाथ, बलभद्र एवं माता सुभद्रा की विशेष पूजा-अर्चना, आरती, भजन-कीर्तन एवं महाप्रसाद वितरण का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर धर्म लाभ प्राप्त किया।

इस अवसर पर हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड के इकाई प्रमुख एवं कार्यपालक निदेशक पी. डी. बोहरा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उनके साथ मनीष गंवाई, डी. महापात्रा, अमित चक्रा, आशीष, सौरभ श्रीनायक एवं विनायक साहू, सुरेन्द्र रथ, संतोष दास, मानता सहित अनेक गणमान्य अति,थि उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में श्री सनातन धर्म समिति के अध्यक्ष सवाई सिंह सिराधना,, उपाध्यक्ष राजेश ढाढ़ेल एवं मोहन जोशी, महामंत्री अभिषेक पारीक, मंदिर मंत्री विमल शर्मा, प्रसार मंत्री रमेश पांडे, राजकुमार टेलर, रेखा सैनी, पूनम शर्मा, संतोष, विमला देवी, सुमन मीणा, श्रवण सेन, रेशमा, राधाकृष्ण जांगिड़, नागेश राज पुरोहित, जगदीश सिंह सोढ़ा, रणजीत सिंह, भूषण रोजा, चरण सिंह सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

समापन समारोह के दौरान उड़िया समाज के सदस्यों ने महोत्सव के सफल आयोजन में सहयोग देने वाले सभी अतिथियों, श्री सनातन धर्म समिति, स्वयंसेवकों एवं श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त किया। पूरे मंदिर परिसर में भक्तिमय वातावरण, जय जगन्नाथ के उद्घोष और धार्मिक उत्साह का अद्भुत दृश्य देखने को मिला। महोत्सव का समापन सभी श्रद्धालुओं को महाप्रसाद वितरण के साथ संपन्न हुआ।

Related Articles