पीएम पर अभद्र टिप्पणी को लेकर बीजेपी का प्रदर्शन:SDM को ज्ञापन सौंपा, उचित कार्रवाई की मांग
पीएम पर अभद्र टिप्पणी को लेकर बीजेपी का प्रदर्शन:SDM को ज्ञापन सौंपा, उचित कार्रवाई की मांग
लक्ष्मणगढ़ : लक्ष्मणगढ़ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर अभद्र भाषा का का उपयोग करने को लेकर बीजेपी ने थानाथिकारी और एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। इस ज्ञापन में दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
ये प्रदर्शन भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष ललित पंवार के नेतृत्व में हुआ। भाजपा का आरोप है कि गुरुवार को कांग्रेस के केंद्र सरकार विरोधी प्रदर्शन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया गया, जिसमें कुछ प्रदर्शनकारियों ने उनके खिलाफ आपत्तिजनक और अपमानजनक शब्दों का प्रयोग किया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद भाजपा ने विरोध दर्ज कराया।
ज्ञापन में भाजपा ने मांग की है कि प्रधानमंत्री के खिलाफ कथित अभद्र भाषा का प्रयोग करने वाले लोगों की पहचान कर उनके विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाए। वहीं थानाधिकारी को भी शिकायत देकर पूरे मामले की जांच कर उचित कानूनी कार्रवाई की मांग की गई है।
ये रहे मौजूद
इस दौरान जयप्रकाश सरावगी, ललित पुरोहित, मधुसूदन दायमा, भरत सरावग, रतन लाल गोदारा, पवन वाल्मीकि, अरुण चौधरी सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2276808


