झुंझुनूं पुलिस ने ब्लड डोनेशन कैंप में दी दबिश:15 गाड़ियां जब्त, 10 संदिग्ध हिरासत में लिए; कई आरोपी फरार
झुंझुनूं पुलिस ने ब्लड डोनेशन कैंप में दी दबिश:15 गाड़ियां जब्त, 10 संदिग्ध हिरासत में लिए; कई आरोपी फरार
झुंझुनूं : झुंझुनूं पुलिस ने मुकुंदगढ़ के सोटवारा गांव में अपराधियों और सोशल मीडिया पर सक्रिय गैंगों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने ब्लड डोनेशन कैंप में दबिश देकर 15 गाड़ी जब्त किए और 10 संदिग्धों को हिरासत में लिया। इस दौरान कुछ आरोपी मौके से फरार हो गए, जिनकी तलाश जारी है।
पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिले में अपराधियों और गैंग संस्कृति के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। विशेष रूप से सोशल मीडिया पर सक्रिय अपराधियों की गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही थी।

इसी अभियान के तहत डीएसटी प्रभारी हेमराज मीणा को गुप्त सूचना मिली। उन्हें बताया गया कि फतेहपुर थाना क्षेत्र का एक हिस्ट्रीशीटर सोशल मीडिया पर ‘ब्लैक ग्रुप’ चलाता है और हाल ही में जमानत पर रिहा हुआ है, अपने साथियों के साथ मंडावा होते हुए मुकुंदगढ़ की ओर जा रहा है।
इस सूचना के आधार पर मुकुंदगढ़ और नवलगढ़ थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने सोटवारा गांव के पास आयोजित ब्लड डोनेशन कैंप को घेर लिया। पुलिस ने मौके पर दबिश दी। 15 वाहन जब्त किए गए और 10 संदिग्ध बदमाशों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की गई।

कार्रवाई के दौरान कुछ आरोपी पुलिस को चकमा देकर खेतों की ओर भागने में सफल रहे। उनकी तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है। जब्त किए गए वाहनों की कानूनी प्रक्रिया के तहत जांच और तलाशी की जा रही है।
नवलगढ़ डिप्टी सुगन सिंह ने आमजन से अपील की है कि वे सामाजिक आयोजनों में वांछित या आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों को मंच या सम्मान न दें। पुलिस ने यह भी स्पष्ट किया कि यदि कोई अपराधी मुख्यधारा में लौटना चाहता है, तो उसे पहले कानून के समक्ष आत्मसमर्पण करना होगा।
पुलिस ने बिना नंबर प्लेट वाले, अवैध रूप से मॉडिफाइड वाहनों और सोशल मीडिया पर गैंग चलाने वाले असामाजिक तत्वों का समर्थन करने या उन्हें फॉलो करने से बचने की भी अपील की है। पुलिस का कहना है कि ऐसे तत्वों और उनके समर्थकों पर लगातार नजर रखी जा रही है। इस पूरी कार्रवाई में मुकुंदगढ़ थाना अधिकारी गोपाल सिंह का भी सराहनीय सहयोग रहा।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2274629


