[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

कुंभाराम लिफ्ट पाइपलाइन में 10 दिन से लीकेज:खरखड़ा में व्यर्थ बह रहा पानी, लीकेज छिपाने के लिए पत्थर रखने का आरोप


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

कुंभाराम लिफ्ट पाइपलाइन में 10 दिन से लीकेज:खरखड़ा में व्यर्थ बह रहा पानी, लीकेज छिपाने के लिए पत्थर रखने का आरोप

कुंभाराम लिफ्ट पाइपलाइन में 10 दिन से लीकेज:खरखड़ा में व्यर्थ बह रहा पानी, लीकेज छिपाने के लिए पत्थर रखने का आरोप

खेतड़ी : खेतड़ी उपखंड के खरखड़ा गांव में शीलाटी माता मंदिर के पास कुंभाराम नहर लिफ्ट परियोजना की मुख्य राइजिंग पाइपलाइन में पिछले 10 दिनों से बड़ा लीकेज हो रहा है। इसके कारण रोजाना हजारों लीटर पानी व्यर्थ बह रहा है। लीकेज से निकला पानी खाई में नाले का रूप लेकर करीब 500 मीटर दूर तक फैल रहा है। यह पाइपलाइन गोठड़ा और खेतड़ी नगर पालिका क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति के लिए अहम है।

नहर लिफ्ट परियोजना की मुख्य राइजिंग पाइपलाइन में लीकेज है।
नहर लिफ्ट परियोजना की मुख्य राइजिंग पाइपलाइन में लीकेज है।

ग्रामीण बोले- विभाग ने जानकारी के बाद भी मरम्मत नहीं की

ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि विभाग के कर्मचारियों और अधिकारियों को लीकेज की जानकारी होने के बावजूद अब तक इसकी मरम्मत नहीं कराई गई है। उनका कहना है कि लीकेज को ठीक करने के बजाय कर्मचारियों ने उस पर एक बड़ा पत्थर रख दिया, ताकि पानी ऊपर दिखाई न दे और आमजन को इसकी जानकारी न हो सके।

ग्रामीण अशोक सैनी, रामोतार सैनी और आनंद जांगिड़ ने बताया कि एक ओर गोठड़ा और खेतड़ी नगर पालिका क्षेत्र में पेयजल संकट बना हुआ है। गोठड़ा के ग्रामीण पानी की मांग को लेकर स्टेट हाईवे जाम कर विरोध प्रदर्शन कर चुके हैं, जबकि खेतड़ी में छह-सात दिन में एक बार ही पानी की आपूर्ति हो रही है। दूसरी ओर, हजारों लीटर पानी रोजाना व्यर्थ बह रहा है, जिससे लगभग दो गांवों की पेयजल आवश्यकता पूरी की जा सकती है।

लीकेज को ठीक करने के बजाय कर्मचारियों ने पत्थर रख दिया।
लीकेज को ठीक करने के बजाय कर्मचारियों ने पत्थर रख दिया।

ग्रामीणों ने मांग की है कि केवल पाइपलाइन की मरम्मत कराना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि इस पूरे मामले में लापरवाही बरतने वाले जिम्मेदार अधिकारियों और कर्मचारियों की जवाबदेही भी तय की जाए। उन्होंने भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने और पेयजल की बर्बादी रोकने के लिए पाइपलाइन के नियमित निरीक्षण और दोषी पाए जाने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की भी मांग की है।

Related Articles