शहरी सेवा शिविर में यूआईटी ने किया त्वरित निस्तारण, 27 पट्टे स्वीकृत
शहरी सेवा शिविर में यूआईटी ने किया त्वरित निस्तारण, 27 पट्टे स्वीकृत
सीकर : राज्य सरकार के निर्देशानुसार संचालित शहरी सेवा शिविर-2026 के तहत नगर विकास न्यास (यूआईटी) सीकर द्वारा बुधवार को आयोजित शिविर में पट्टा एवं नामांतरण सहित विभिन्न प्रकरणों का त्वरित निस्तारण किया गया।
यूआईटी सचिव जे.पी. गौड़ ने बताया कि शिविर में प्राप्त आवेदनों पर प्राथमिकता से कार्रवाई करते हुए कृषि भूमि पर बसी स्वीकृत योजनाओं से जुड़े 5 आवेदनों के परीक्षण के बाद 27 पट्टा प्रकरण स्वीकृत किए गए। इससे नगर विकास न्यास को लगभग 2.40 करोड़ रुपये (239.99 लाख रुपये) का राजस्व प्राप्त हुआ।
उन्होंने बताया कि नामांतरण से संबंधित 6 प्रकरण प्राप्त हुए, जिनमें से 4 प्रकरणों का मौके पर ही निस्तारण कर स्वीकृति प्रदान की गई। इससे 0.23 लाख रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ।
यूआईटी सचिव ने कहा कि शहरी सेवा शिविरों का उद्देश्य आमजन को समयबद्ध, पारदर्शी और प्रभावी सेवाएं उपलब्ध कराना है। शिविरों के माध्यम से पट्टा, नामांतरण एवं अन्य प्रकरणों का त्वरित निस्तारण कर पात्र नागरिकों को राहत देने के साथ-साथ राजस्व संग्रहण की प्रक्रिया को भी प्रभावी बनाया जा रहा है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2273157


