पाटन में साइबर सुरक्षा को लेकर कार्यशाला:महिला अधिकारिता विभाग और पुलिस की पहल, स्टूडेंट्स को किया जागरूक
पाटन में साइबर सुरक्षा को लेकर कार्यशाला:महिला अधिकारिता विभाग और पुलिस की पहल, स्टूडेंट्स को किया जागरूक
पाटन : पाटन के राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल धांधेला में बुधवार को महिला अधिकारिता विभाग और राजस्थान पुलिस ने संयुक्त रूप से साइबर सुरक्षा पर एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ब्लॉक पर्यवेक्षक चंचल ने छात्राओं को साइबर धोखाधड़ी, महिलाओं से संबंधित अपराध और पॉक्सो एक्ट के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने साइबर सुरक्षा हेल्पलाइन और विभिन्न प्रकार के साइबर फ्रॉड के प्रति जागरूक करते हुए बालिकाओं को सतर्क रहने और सावधानी बरतने के लिए प्रेरित किया।
कानूनी मुद्दों के बारे में बताया
राजस्थान पुलिस की कॉन्स्टेबल मुन्नी देवी और सुशीला ने बालिकाओं को बालिका हेल्पलाइन, महिला हेल्पलाइन और महिला सुरक्षा से जुड़े विभिन्न कानूनी मुद्दों व अधिकारों के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की। इस अवसर पर विद्यालय का समस्त स्टाफ, स्थानीय आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, ग्राम साथिन मंजू सैनी और विद्यालय की छात्राएं उपस्थित रहीं।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2272922
