[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सिंघाना में गाड़ी को साइड देने की बात पर विवाद:हिंसक झड़प में दो युवक गंभीर घायल, झुंझुनूं रेफर


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसिंघाना

सिंघाना में गाड़ी को साइड देने की बात पर विवाद:हिंसक झड़प में दो युवक गंभीर घायल, झुंझुनूं रेफर

सिंघाना में गाड़ी को साइड देने की बात पर विवाद:हिंसक झड़प में दो युवक गंभीर घायल, झुंझुनूं रेफर

सिंघाना : सिंघाना थाना क्षेत्र के बुहाना मोड़ पर मंगलवार देर रात गाड़ी को साइड देने को लेकर दो गुटों में जमकर मारपीट हो गई। इस घटना में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद झुंझुनूं रेफर किया गया है। सूचना मिलने पर सिंघाना थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला।

पुलिस के अनुसार रात करीब दो बजे हुई आपस की मारपीट में हरियाणा के खैरोली निवासी जीतराम (27) और सिंघाना थाना क्षेत्र के पालोता गांव निवासी देवेंद्र (25) घायल हुए हैं। दोनों को पहले सिंघाना के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टर्स ने उन्हें बेहतर उपचार के लिए झुंझुनूं रेफर कर दिया।

घटना के दौरान हरियाणा नंबर की एक ब्रेजा कार में भी तोड़फोड़ की गई। मारपीट और तोड़फोड़ के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया था। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित किया और क्षतिग्रस्त ब्रेजा कार को कब्जे में लेकर थाने पहुंचाया।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि ये विवाद वाहन को साइड देने की बात पर शुरू हुआ था, जो जल्द ही हिंसक झड़प में बदल गया। पुलिस लाठी-डंडों व अन्य वस्तुओं के इस्तेमाल की आशंका जता रही है। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ कर रही है।

थानाधिकारी सुगन सिंह ने बताया कि वारदात में शामिल आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है। मामले की जांच जारी है और दोषियों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी की जाएगी। उन्होंने ये भी बताया कि अभी तक किसी भी पक्ष की ओर से कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई गई है; रिपोर्ट मिलने पर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles