[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सामाजिक कार्यकर्ता एड. संजू मूंडरू ने शांति शिक्षा विहार निःशुल्क कोचिंग में बच्चों को पेन-कॉपी बांटी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खंडेलाटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

सामाजिक कार्यकर्ता एड. संजू मूंडरू ने शांति शिक्षा विहार निःशुल्क कोचिंग में बच्चों को पेन-कॉपी बांटी

सामाजिक कार्यकर्ता एड. संजू मूंडरू ने शांति शिक्षा विहार निःशुल्क कोचिंग में बच्चों को पेन-कॉपी बांटी

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : अरविन्द कुमार

जाजोद : धीरजपुरा स्थित शांति शिक्षा विहार सर्व समाज निशुल्क कोचिंग में मंगलवार को सामाजिक कार्यकर्ता एवं एडवोकेट संजू मूंडरू ने बच्चों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने कोचिंग में पढ़ रहे बच्चों को पेन, कॉपी और मिठाई वितरित की। एडवोकेट मूंडरू ने बच्चों को शिक्षा का महत्व समझाया। उन्होंने अपने निजी जीवन के संघर्षों को साझा करते हुए सपनों को साकार करने के लिए कड़ी मेहनत करने का संदेश दिया।

इस अवसर पर अभिनव क्लासेस रींगस से कृष्ण कुमार ने बच्चों को पढ़ाई के महत्वपूर्ण टिप्स और शिक्षा से जुड़े नए गुरु मंत्र दिए। वक्ताओं ने कोचिंग की गतिविधियों और शिक्षा के प्रति उसके समर्पण की सराहना की। कोचिंग परिवार ने एडवोकेट संजू मूंडरू के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया और उनके उज्ज्वल भविष्य व अच्छे स्वास्थ्य की कामना की। इस कार्यक्रम में कृष्ण सामरिया, जयसिंह बराला, लक्ष्मण मेहरड़ा, दिव्या, गोपाल गुरावा सहित कोचिंग के सभी बच्चे उपस्थित थे।

Related Articles