नीट पेपर लीक और छात्रों पर लाठीचार्ज का विरोध:चिड़ावा में कांग्रेस ने पीएम का पुतला फूंका, एसडीएम पीएम के नाम ज्ञापन सौंपा
नीट पेपर लीक और छात्रों पर लाठीचार्ज का विरोध:चिड़ावा में कांग्रेस ने पीएम का पुतला फूंका, एसडीएम पीएम के नाम ज्ञापन सौंपा
चिड़ावा : चिड़ावा में बुधवार को कांग्रेस पार्टी ने नीट परीक्षा पेपर लीक और दिल्ली में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन पूर्व प्रधान शेर सिंह नेहरा के नेतृत्व में आयोजित किया गया। कार्यकर्ताओं ने एसडीएम कार्यालय परिसर पहुंचकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंका। इसके बाद, एसडीएम किरण पाल को प्रधानमंत्री के नाम एक ज्ञापन सौंपा गया।

ज्ञापन में कहा गया कि नीट पेपर लीक के कारण कई छात्रों ने हताश होकर आत्महत्या की है। इसमें देश में विभिन्न परीक्षाओं के पेपर लीक होने को एक गंभीर मुद्दा बताया गया। कांग्रेस ने केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की और दिल्ली में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज की निंदा करते हुए घायल छात्रों को मुआवजा तथा झूठे मुकदमे वापस लेने की मांग की।
ये रहे मौजूद
इस प्रदर्शन के दौरान पूर्व प्रधान शेर सिंह नेहरा, सुभाष भाम्भू, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष संजय कुमार, अनिल कटेवा, प्रकाश गुर्जर, महेश कटारिया, शिवलाल सैनी, लोकेश कटारिया, समाजसेवी शीशराम सैनी बिल्लू, निखिल चौधरी, दिनेश कटारिया, नंदलाल, नरेंद्र सैनी, योगेश कुमार, रामबिलास सैनी, रामजीलाल, विनोद कुमार, ताराचंद लांबा, अन्नू मेघवाल, हुकमीचंद सैनी, राधेश्याम सुखाड़िया, महावीर सिंह, श्रीराम, संजय नूनिया, छवि कालीरावणा, विनोद और राजेश काजला सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित थे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19




Total views : 2272885


