[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

बीदासर नगरपालिका ने शहरी सेवा फॉलो-अप शिविर में वितरित किए पट्टे, लाभार्थियों को मिली राहत


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़बीदासरराजस्थानराज्य

बीदासर नगरपालिका ने शहरी सेवा फॉलो-अप शिविर में वितरित किए पट्टे, लाभार्थियों को मिली राहत

बीदासर नगरपालिका ने शहरी सेवा फॉलो-अप शिविर में वितरित किए पट्टे, लाभार्थियों को मिली राहत

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : गजराज शर्मा

बीदासर : राज्य सरकार द्वारा चलाए जा रहे शहरी सेवा शिविर के अंतर्गत आयोजित फॉलो-अप शिविर में पात्र लाभार्थियों को पट्टों का वितरण किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में नागरिकों ने भाग लिया और वर्षों से लंबित पट्टा संबंधी मामलों का समाधान होने पर खुशी जाहिर की। शिविर में नगरपालिका प्रशासन द्वारा पूर्व में प्राप्त आवेदनों की जांच कर योग्य लाभार्थियों को मौके पर ही पट्टे प्रदान किए गए।

अधिकारियों ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य आमजन को प्रशासनिक सेवाएं उनके नजदीक उपलब्ध कराना और लंबित प्रकरणों का त्वरित निस्तारण करना है। कार्यक्रम के दौरान नगरपालिका अधिकारियों ने नागरिकों से अपील की कि वे सरकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाएं तथा आवश्यक दस्तावेज समय पर प्रस्तुत करें।

पट्टे मिलने से लाभार्थियों को कानूनी सुरक्षा मिलने के साथ ही भविष्य में विकास कार्यों का लाभ भी आसानी से मिल सकेगा। शिविर में पालिका अधिशाषी अधिकारी द्वारका प्रसाद वर्मा, शिविर नोडल अधिकारी मुकेश कुमार स्वामी, राजेन्द्र प्रसाद, गिरधारीलाल मेहला, सुभाष तेजस्वी सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, नगरपालिका कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।

Related Articles