अतिक्रमण पर नगर परिषद व यातायात पुलिस का संयुक्त अभियान, फतेहपुर गेट से दंग की नसियां तक सड़क व फुटपाथ कराए अतिक्रमण मुक्त
अतिक्रमण पर नगर परिषद व यातायात पुलिस का संयुक्त अभियान, फतेहपुर गेट से दंग की नसियां तक सड़क व फुटपाथ कराए अतिक्रमण मुक्त
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : नैना शेखावत
सीकर : शहर में सुगम यातायात, स्वच्छता एवं आमजन की सुविधा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से नगर परिषद सीकर एवं यातायात पुलिस ने मंगलवार को संयुक्त रूप से अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। वरिष्ठ आयुक्त शशिकांत शर्मा के निर्देशानुसार अतिक्रमण प्रभारी प्रमोद कुमार सोनी एवं यातायात थाना प्रभारी मनोज कुमार के नेतृत्व में फतेहपुर गेट चौराहे से दंग की नसियां तथा आसपास की गलियों में विशेष कार्रवाई की गई।
अभियान के दौरान सड़क, फुटपाथ एवं सार्वजनिक मार्गों पर फल, फ्रूट एवं सब्जी के रेहड़ी-ठेले लगाकर आवागमन बाधित करने वाले ठेला संचालकों को मौके पर समझाइश दी गई तथा तत्काल अतिक्रमण हटवाया गया। टीम ने सभी विक्रेताओं को स्पष्ट निर्देश दिए कि वे निर्धारित स्थानों पर ही अपना व्यवसाय संचालित करें और किसी भी स्थिति में सड़क अथवा फुटपाथ पर कब्जा कर यातायात व्यवस्था प्रभावित न करें।
कार्रवाई के दौरान अधिकारियों ने कहा कि शहर में बढ़ते यातायात दबाव को देखते हुए सार्वजनिक मार्गों पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। नियमों की अवहेलना करने वालों के विरुद्ध आगामी दिनों में चालान, जब्ती एवं नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।
वरिष्ठ आयुक्त शशिकांत शर्मा ने कहा कि नगर परिषद का उद्देश्य किसी की आजीविका प्रभावित करना नहीं, बल्कि शहर में सुचारु यातायात, सुरक्षित आवागमन एवं व्यवस्थित बाजार व्यवस्था बनाए रखना है। उन्होंने आमजन, व्यापारियों एवं रेहड़ी-ठेला संचालकों से प्रशासन का सहयोग करने तथा सार्वजनिक स्थलों को अतिक्रमण मुक्त रखने की अपील की।
नगर परिषद ने स्पष्ट किया कि शहर के विभिन्न क्षेत्रों में अतिक्रमण के विरुद्ध यह अभियान निरंतर जारी रहेगा तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ बिना किसी भेदभाव के प्रभावी कार्रवाई की जाएगी।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2270893


