गौ सम्मान अभियान को लेकर जन संगोष्ठी, 27 जुलाई के ज्ञापन की बनाई रणनीति
गौ सम्मान अभियान को लेकर जन संगोष्ठी, 27 जुलाई के ज्ञापन की बनाई रणनीति
झुंझुनूं : विश्व हिन्दू परिषद के ‘गौ सम्मान आवाहन अभियान’ के तहत सोमवार को चुना चौक में विशाल जन संगोष्ठी आयोजित की गई। कार्यक्रम में गौ संरक्षण, गौ सम्मान और गौवंश से जुड़े मुद्दों पर चर्चा करते हुए 27 जुलाई को जिला कलेक्टर के माध्यम से ज्ञापन सौंपने की रणनीति बनाई गई।
जिला सह मंत्री प्रवीण कुमार शर्मा ने कार्यकर्ताओं से ज्ञापन कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने और अभियान को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। वहीं, विधिक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष एडवोकेट पंकज बावलिया ने कहा कि गौ संरक्षण केवल आस्था का विषय नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था और पर्यावरण संरक्षण से भी जुड़ा है।
कार्यक्रम में अभियान को सफल बनाने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। इस दौरान उमाशंकर महमिया, अर्जुन वर्मा, शुभकरण, महेश वर्मा, अनूप पुरोहित, बॉबी पुरोहित, पवन चोपदार, नरेश खेतान, सुरेश सैनी, रविंद्र सहित विश्व हिन्दू परिषद और बजरंग दल के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं गौभक्त बड़ी संख्या में मौजूद रहे। कार्यक्रम का समापन ‘गौ माता की जय’ और ‘भारत माता की जय’ के उद्घोष के साथ हुआ।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2269017


