सेफरागुवार के सरकारी स्कूल में खेल संगम:मैराथन, खो-खो, कबड्डी सहित कई प्रतियोगिताएं हुई
सेफरागुवार के सरकारी स्कूल में खेल संगम:मैराथन, खो-खो, कबड्डी सहित कई प्रतियोगिताएं हुई
बबाई : बबाई उपखंड के सेफरागुवार स्थित सरकारी स्कूल के खेल मैदान में संघ शताब्दी वर्ष के तहत ‘खेल संगम’ का आयोजन किया गया। इस दौरान मैराथन दौड़ सहित विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं, जिसका नेतृत्व डॉ. रामकुमार सिराधना ने किया।
कार्यक्रम से पहले, दलेलपुरा में शहीद करतार सिंह और शहीद शेर सिंह की प्रतिमाओं पर पुष्पहार चढ़ाकर उन्हें नमन किया गया। मैराथन दौड़ के दौरान नोरंगपुरा के शहीद राज सिंह की प्रतिमा पर भी पुष्पहार अर्पित किए गए।
इस अवसर पर कार्यक्रम के आयोजक कैलाश चंद्र रोहिलान, सुरेश कुमार रोहिलान, शहीद के पिता मोहरसिंह, संघ के विभाग संघचालक अशोक सिंह शेखावत, डॉ. रामकुमार सिराधना, विभाग कार्यवाह ओंकार सिंह, इंस्पेक्टर शीशराम जाखड़ और खंड कार्यवाह बनवारीलाल सहित कई लोग उपस्थित रहे।
कर्नल सांवरमल चौधरी के नेतृत्व में एनसीसी कैडेट्स की टुकड़ी ने सलामी दी। अतिथियों ने मैराथन दौड़ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। खेल मैदान में छात्र-छात्राओं ने दौड़, रस्सा-कस्सी, खो-खो और कबड्डी सहित अनेक प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम के समापन एवं पारितोषिक वितरण समारोह की अध्यक्षता इंजीनियर कैलाश चंद्र रोहिलान ने की। खेतड़ी विधायक इंजीनियर धर्मपाल गुर्जर मुख्य अतिथि रहे, जबकि विभाग संघचालक ओंकार सिंह और गौ सेवा विभाग कार्यवाह डॉ. रामकुमार सिराधना विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद थे। संजय सैनी पीटीआई और सुरेश कुमावत ने रेफरी की भूमिका निभाई।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2270099


