[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

दांता CHC में डायलिसिस सेंटर खुले:उप जिला अस्पताल का दर्जा देने के लिए भाजपा नेता से मिले, बोले-आर्थिक बोझ कम होगा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यरानौलीसीकर

दांता CHC में डायलिसिस सेंटर खुले:उप जिला अस्पताल का दर्जा देने के लिए भाजपा नेता से मिले, बोले-आर्थिक बोझ कम होगा

दांता CHC में डायलिसिस सेंटर खुले:उप जिला अस्पताल का दर्जा देने के लिए भाजपा नेता से मिले, बोले-आर्थिक बोझ कम होगा

रानौली : दांता में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की मांग को लेकर सोमवार को जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और क्षेत्रवासियों ने भाजपा नेता गजानंद कुमावत को ज्ञापन सौंपा। इसमें दांता सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डायलिसिस मशीन स्थापित करने और अस्पताल को उप जिला अस्पताल का दर्जा दिलाने की मांग की गई है।

ज्ञापन में बताया गया कि दांता और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में बड़ी संख्या में किडनी रोगी हैं। डायलिसिस की सुविधा नहीं होने के कारण मरीजों को सीकर, जयपुर या अन्य शहरों तक 50 से 100 किलोमीटर की यात्रा करनी पड़ती है। इससे मरीजों और उनके परिजनों पर आर्थिक, मानसिक और शारीरिक बोझ बढ़ रहा है।

ग्रामीणों का कहना है कि दांता CHC में डायलिसिस सेंटर शुरू होने से हजारों मरीजों को स्थानीय स्तर पर उपचार मिल सकेगा। अस्पताल को उप जिला अस्पताल का दर्जा मिलने पर विशेषज्ञ डॉक्टरों की नियुक्ति होगी, आधुनिक जांच सुविधाएं मिलेंगी और बेहतर मे डिकल सेवाएं उपलब्ध होंगी। इससे पूरे क्षेत्र की स्वास्थ्य व्यवस्था मजबूत होगी।

इस मांग के समर्थन में हस्ताक्षर अभियान भी चलाया गया, जिसे क्षेत्रवासियों का व्यापक समर्थन मिला। लोगों ने सरकार से जनहित में दांता CHC में जल्द डायलिसिस मशीन स्थापित करने और अस्पताल को उप जिला अस्पताल में क्रमोन्नत करने की अपील की है।

भाजपा नेता गजानंद कुमावत ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि वे क्षेत्र की इस जनभावना और स्वास्थ्य सुविधाओं से जुड़े मुद्दों को संबंधित अधिकारियों तक पहुंचाकर शीघ्र समाधान का प्रयास करेंगे।

Related Articles