खंडेला में बुजुर्ग महिला का शव मिला:खाली भूखंड में पड़ा था, मौत के कारणों की जांच में जुटी पुलिस
खंडेला में बुजुर्ग महिला का शव मिला:खाली भूखंड में पड़ा था, मौत के कारणों की जांच में जुटी पुलिस
खंडेला : खंडेला कस्बे के गुलाबबाग क्षेत्र में सोमवार को एक बुजुर्ग महिला का शव मिला। सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को कब्जे में ले लिया।
मृतका की पहचान गुलाबबाग निवासी वार्ड नंबर 7 की गिन्नी देवी (60) पत्नी शुभकरण भार्गव के रूप में हुई है। महिला का शव गुलाबबाग क्षेत्र स्थित एक खाली पड़ी भूमि में पाया गया।
खंडेला थाना पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण करते हुए आवश्यक साक्ष्य जुटाने की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के लोगों और परिजनों से भी पूछताछ कर रही है, ताकि महिला की मौत की परिस्थितियों का पता लगाया जा सके।
फिलहाल, पुलिस ने शव को खंडेला उपजिला अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवा दिया है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। प्रथम दृष्टया मौत के कारण स्पष्ट नहीं हो पाए हैं।
खंडेला थाना पुलिस के अनुसार, घटनास्थल से जुटाए गए साक्ष्यों, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस मामले के सभी पहलुओं पर गहनता से जांच कर रही है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2269058


