नीमकाथाना में बुजुर्ग से मारपीट, 15 हजार रुपए लूटे:बाइक सवार बदमाशों ने किया हमला, घायल हालत में अस्पताल में भर्ती
नीमकाथाना में बुजुर्ग से मारपीट, 15 हजार रुपए लूटे:बाइक सवार बदमाशों ने किया हमला, घायल हालत में अस्पताल में भर्ती
नीमकाथाना : नीमकाथाना शहर के पुराना बाजार क्षेत्र में रविवार सुबह एक बुजुर्ग के साथ मारपीट और लूट की घटना सामने आई है। बाइक पर सवार दो अज्ञात बदमाशों ने बुजुर्ग पर हमला कर करीब 15 हजार रुपए छीन लिए और फरार हो गए। घायल बुजुर्ग को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है।
15 हजार रुपए छीनकर फरार
पुलिस ने बताया- शनिश्चर का मोहल्ला निवासी अब्दुल मालिक रविवार सुबह करीब 4:20 बजे पुराना बाजार स्थित मस्जिद में नमाज पढ़ने जा रहे थे। रास्ते में रावजी का मोहल्ला क्षेत्र में बाइक पर आए दो अज्ञात युवकों ने उन्हें रोककर मारपीट की। हमले में अब्दुल मालिक गंभीर रूप से घायल हो गए। आरोप है कि बदमाश उनके पास रखे करीब 15 हजार रुपए भी छीनकर फरार हो गए।
बेटे ने थाने में दी रिपोर्ट
घटना की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया। घायल के बेटे सिकंदर खान ने नीमकाथाना थाने में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
सीसीटीवी खंगालने में जुटी पुलिस
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और आरोपियों की पहचान कर उनकी तलाश की जा रही है। पुलिस हमले और लूट के कारणों की भी जांच कर रही है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2269059


