बीच बाजार में बंद हुई पुलिस की 112, लोगों ने लगाया धक्का, फिर जेसीबी के सहारे हटाया वाहन
बीच बाजार में बंद हुई पुलिस की 112, लोगों ने लगाया धक्का, फिर जेसीबी के सहारे हटाया वाहन
श्रीमाधोपुर : आमजन की सुरक्षा के लिए तैनात पुलिस की आपातकालीन सेवा 112 की गाड़ी रविवार को श्रीमाधोपुर के खंडेला बाजार में बीच सड़क पर अचानक बंद हो गई। व्यस्त बाजार में वाहन रुकने से कुछ देर के लिए यातायात बाधित हो गया और लोगों की भीड़ जमा हो गई। जिस वाहन पर संकट की घड़ी में लोगों की मदद का जिम्मा होता है, उसे चलाने के लिए खुद आमजन को धक्का लगाना पड़ा।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पुलिसकर्मियों ने राहगीरों की मदद से काफी देर तक वाहन को स्टार्ट करने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद जेसीबी मशीन बुलाकर पुलिस वाहन को मुख्य मार्ग से हटाया गया, जिससे यातायात बहाल हो सका। हालांकि कुछ ही दूरी पर वाहन दोबारा एक खड्डे में फंस गया, जिससे मौके पर मौजूद लोगों के बीच यह घटनाक्रम चर्चा का विषय बन गया।
घटना के दौरान कई लोगों ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड कर लिया, जो सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रहा है। स्थानीय लोगों का कहना था कि यदि आपातकालीन सेवा के वाहन ही बीच रास्ते जवाब दे दें, तो आपदा या दुर्घटना की स्थिति में समय पर राहत पहुंचाने पर सवाल खड़े होना स्वाभाविक है।
घटना के बाद बाजार में कुछ समय तक यातायात प्रभावित रहा। लोगों ने आपातकालीन सेवा में उपयोग किए जा रहे वाहनों के नियमित रखरखाव और तकनीकी जांच की आवश्यकता पर जोर देते हुए कहा कि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए संबंधित विभाग को आवश्यक कदम उठाने चाहिए।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2364161

