[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

राजकीय सम्मान के साथ कांस्टेबल महेंद्र सिंह को अंतिम विदाई, चार किलोमीटर लंबी तिरंगा यात्रा में उमड़ा जनसैलाब


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यश्रीमाधोपुरसीकर

राजकीय सम्मान के साथ कांस्टेबल महेंद्र सिंह को अंतिम विदाई, चार किलोमीटर लंबी तिरंगा यात्रा में उमड़ा जनसैलाब

राजकीय सम्मान के साथ कांस्टेबल महेंद्र सिंह को अंतिम विदाई, चार किलोमीटर लंबी तिरंगा यात्रा में उमड़ा जनसैलाब

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : नैना शेखावत 

श्रीमाधोपुर : जयपुर पुलिस कमिश्नरेट के यातायात विभाग में कार्यरत राजस्थान पुलिस के कांस्टेबल महेंद्र सिंह बल्डवाल को रविवार को उनके पैतृक गांव बल्डवालों की ढाणी (रामपुरा-थोई) में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। सड़क हादसे में असामयिक निधन से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। अंतिम यात्रा में हजारों लोग शामिल हुए और करीब चार किलोमीटर लंबी तिरंगा यात्रा के दौरान “भारत माता की जय” और “वीर जवान अमर रहें” के नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा।

अंतिम संस्कार से पूर्व राजस्थान पुलिस के जवानों ने दिवंगत कांस्टेबल को गार्ड ऑफ ऑनर देकर श्रद्धांजलि अर्पित की। जिला भाजपा महामंत्री एवं यूडीएच मंत्री प्रतिनिधि अजय सिंह खर्रा, थोई थानाधिकारी सीआई नेकीराम चौधरी, सीआई दुर्गा सिंह, एएसआई राजेंद्र कुमार सहित पुलिस अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने पुष्पचक्र अर्पित कर उन्हें अंतिम नमन किया। जयपुर से महेंद्र सिंह के सहकर्मी भी अंतिम विदाई में शामिल होने पहुंचे।

शहीद पुलिसकर्मी के पुत्र चरण सिंह, जो कक्षा नौ के छात्र हैं, ने पिता को मुखाग्नि दी। इस भावुक दृश्य ने वहां मौजूद हर व्यक्ति की आंखें नम कर दीं। महेंद्र सिंह अपने पीछे पत्नी मीरा देवी, माता सुरजा देवी, पुत्र चरण सिंह तथा कक्षा 11 में अध्ययनरत पुत्री नेहा को छोड़ गए हैं। उनके पिता का पूर्व में ही निधन हो चुका है।

जानकारी के अनुसार महेंद्र सिंह वर्ष 2006 में राजस्थान पुलिस में भर्ती हुए थे और जयपुर ट्रैफिक पुलिस में अपनी कर्तव्यनिष्ठा एवं अनुशासित कार्यशैली के लिए जाने जाते थे। शनिवार रात ड्यूटी समाप्त कर बाइक से गांव लौटते समय अजीतगढ़-थोई मार्ग पर बामरड़ा जोहड़े के पास एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि हेलमेट पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। गंभीर सिर की चोट लगने से उन्हें अजीतगढ़ उप जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

अंतिम यात्रा में ग्राम पंचायत कल्याणपुरा के प्रशासक पवन कुमार साईं, बीएसएफ के सेवानिवृत्त इंस्पेक्टर भूपसिंह लील, कांग्रेस नेता कर्मजीत सिंह खैरवा सहित बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारी, जनप्रतिनिधि, सामाजिक संगठनों के सदस्य और ग्रामीण मौजूद रहे। पूरे क्षेत्र ने नम आंखों से अपने वीर सपूत को अंतिम विदाई दी।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77