पलसाना में कार ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई:खाटूश्याम दर्शन के लिए जा रहा था परिवार, 6 घायल, गंभीर महिला को रेफर किया
पलसाना में कार ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई:खाटूश्याम दर्शन के लिए जा रहा था परिवार, 6 घायल, गंभीर महिला को रेफर किया
पलसाना : पलसाना के पास खाटूश्यामजी के दर्शन के लिए जा रहे श्रद्धालुओं की कार ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई। इस हादसे में महिलाओं सहित छह श्रद्धालु घायल हो गए। एक गंभीर घायल महिला को बेहतर इलाज के लिए सीकर रेफर किया गया है।
दुर्घटना पलसाना के निकट हुई, जहां कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू किया। 108 एंबुलेंस ने सभी घायलों को तत्काल पलसाना के ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया।
घायलों की पहचान पंजाब के लुधियाना निवासी रमता देवी, अजय, प्रिया, सीमा, नीलम और प्रमाहन सिंह के रूप में हुई है। सभी खाटूश्यामजी के दर्शन के लिए जा रहे थे। ट्रॉमा सेंटर में चिकित्सकों ने सभी का प्राथमिक उपचार किया।
उपचार के दौरान रमता देवी की स्थिति गंभीर होने पर उन्हें सीकर के राजकीय अस्पताल रेफर कर दिया गया। अन्य घायलों का इलाज पलसाना ट्रॉमा सेंटर में जारी है।
दुर्घटना की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात सुचारु कराया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, कार आगे चल रही ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है ताकि दुर्घटना के वास्तविक कारणों का पता चल सके।
इस हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने राष्ट्रीय राजमार्ग पर भारी वाहनों के संचालन में अतिरिक्त सावधानी बरतने और वाहन चालकों से गति सीमा का पालन करने की अपील की है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2268368


